{"_id":"6b0350c1d96cdcf8b00c05df","slug":"crime-news-baghpat-news-c-28-1-bag1001-162728-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: कपिल का हत्यारोपी सात दिन बाद नैथला मोड़ से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: कपिल का हत्यारोपी सात दिन बाद नैथला मोड़ से गिरफ्तार
विज्ञापन
बागपत। सरूरपुरकलां गांव में दिवाली पर पटाखा जलाने पर हुए झगड़े की रंजिश में मजदूर कपिल के हत्यारोपी लोकेंद्र को पुलिस ने रविवार की सुबह नैथला मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया। पूछताछ में हत्यारोपी ने बताया कि घटना के समय शराब के नशे में था। कपिल के गाली देने पर उसने चाकू से कई वार करके हत्या कर दी।
सरूरपुरकलां गांव निवासी महेशपाल ने 14 नवंबर को अपने बेटे कपिल की हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि दिवाली के दिन उसका बेटा कपिल अपने घर के बाहर पटाखा जला रहा था, जो पड़ोसी लोकेंद्र के मकान में गिर गया। इस पर लोकेंद्र ने गाली-गलौज कर कपिल की पिटाई कर दी। लोकेंद्र ने कपिल के चेहरे पर तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया। 14 सितंबर को खेत में धान कटाई की मजदूरी कर घर आ रहे कपिल की चाकू से कई वार करके हत्या कर दी गई।
पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करके आरोपी लोकेंद्र की तलाश शुरू कर दी। वह यहां हत्या करने के बाद दिल्ली में भाग गया था। वहां अपनी ससुराल में रहा तो अन्य कई जगह गया। वह यहां की पूरी जानकारी लेता रहा। अब यहां आया तो पकड़ा गया। इस मामले में सीओ सुकन्या शर्मा का कहना है कि हत्यारोपी को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया गया।