फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Wanted accused arrested in Kandara's Sunny's suicide case

Baghpat News: कंडेरा के सन्नी की आत्महत्या में वांछित आरोपी गिरफ्तार

Sun, 14 Dec 2025 12:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Wanted accused arrested in Kandara's Sunny's suicide case
दोघट। गढ़ी कांगरान गांव में कंडेरा गांव के सन्नी की आत्महत्या में वांछित चल रहे आरोपी सुशील को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

कंडेरा गांव निवासी वेदपाल ने जुलाई माह में दोघट थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उसका बेटा सन्नी 23 जुलाई को घर से हरिद्वार जाने के लिए कहकर गया था और गढ़ी कांगरान गांव में अपनी ससुराल पहुंच गया। गढ़ी कांगरान स्टैंड से कुछ लोग सन्नी को खींचकर ले गए। इसके बाद पेट्रोल डालकर जला दिया। इसमें सन्नी की मेरठ मेडिकल में उपचार के दौरान मौत हो गई। इसमें पुलिस ने हत्या की धारा में प्राथमिकी दर्ज की, जिसे जांच में आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में तरमीम कर दिया।
विज्ञापन

जांच अधिकारी सूर्यदीप सिंह ने बताया कि सन्नी की सास बेबी, पत्नी अंकिता को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। जबकि डाॅ. अय्यूब को उच्च न्यायालय से जमानत मिल गई। इसमें वांछित सुशील को गिरफ्तार कर लिया गया। जेल में बंद अंकिता ने अस्पताल में बेटे को जन्म दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed