फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Wandering in Vikas Bhavan for the sake of pension

पेंशन के लिए विकास भवन में भटकना पड़ रहा

Tue, 10 May 2022 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Wandering in Vikas Bhavan for the sake of pension
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। पेंशन की समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। यहां आने पर मायूसी हाथ लग रही है। कई लोगों को चक्कर लगाते हुए कई वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन पेंशन योजना का लाभ नहीं मिल रहा है।
समाज कल्याण विभाग से 60 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों को एक हजार रुपये महीना के हिसाब से पेंशन दी जाती है। यहां 24 हजार 025 पात्र लाभार्थी हैं। जिनके खाते में हर तीन माह में तीन हजार रुपये भेजे जाते हैं। इसके अतिरिक्त विधवा पेंशन योजना में 15 हजार 655 व दिव्यांगजन पेंशन योजना के 6735 लाभार्थी हैं। वहीं, हजारों विधवा महिलाओं, दिव्यांगजनों व वृद्धों ने पेंशन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर रखा है, लेकिन कई महीने बीतने के बाद उन्हें न तो पेंशन मिली और न ही विभागीय अफसरों व कर्मियों से सही जवाब।
विज्ञापन

2003 में हुई विधवा, अब तक नहीं मिली पेंशन
खेकड़ा निवासी जमीला सोमवार को विधवा पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए विकास भवन पहुंची। उसने बताया कि वर्ष 2003 में पति की मौत हुई थी। उसने कई बार विधवा पेंशन के लिए आवेदन किया परंतु लाभ नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात माह बाद भी पूरी नहीं हुई जांच
फैजुल्लापुर गांव निवासी जयपाल ने बताया कि उसने सात माह पहले वृद्धावस्था पेंशन के लिए आवेदन किया था, लेकिन जांच अभी तक पूरी नहीं हो सकी है। उसे लाभ भी नहीं दिया जा रहा। इसके लिए वह कई बार विकास भवन के चक्कर लगाकर थक चुका है।
दो साल से नहीं मिला लाभ
वृद्धावस्था पेंशन की लाभार्थी नौरोजपुर गुर्जर निवासी रामकली समाज कल्याण विभाग पहुंची। यहां समाज कल्याण विभाग में तैनात कर्मचारी पेंशन के बारे में सटीक जवाब नहीं दे पाए।

विधवा पेंशन योजना के लिए आवेदन करने वालों की जांच के बाद लाभ दिलाया जा रहा है। कार्यालय में आने वाले सभी फरियादियों की समस्या सुनकर आवेदन के अनुसार जानकारी दी जा रही है।-तूलिका शर्मा, जिला प्रोबेशन एवं महिला कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed