{"_id":"6731f534c1c882c1e50f86bf","slug":"viral-causing-pain-like-chikungunya-taking-15-days-to-cure-baghpat-news-c-28-1-smrt1012-121488-2024-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: चिकनगुनिया की तरह दर्द दे रहा वायरल, ठीक होने में 15 दिन लग रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: चिकनगुनिया की तरह दर्द दे रहा वायरल, ठीक होने में 15 दिन लग रहे
विज्ञापन
-बुखार के बाद लोगों के पैरों और हाथों में हो रहा दर्द और सूजन
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। वायरल बुखार भी अब चिकनगुनिया की तरह लोगों को दर्द दे रहा है। बुखार आने के बाद लोगों के पैर और हाथों में दर्द, सूजन आ रही है। बुखार आने पर मरीज को ठीक होने में पंद्रह दिन तक लग रहे हैं और इसके बाद भी दर्द पूरी तरह नहीं जा रहा है।
चिकित्सकों का कहना है कि इस मौसम में डेंगू, मलेरिया और वायरल बुखार का सबसे ज्यादा खतरा रहता है। ओपीडी में सबसे ज्यादा मरीज वायरल के पहुंच रहे हैं। बुखार के बाद लोगों को शरीर में दर्द होने से उनका चलना-फिरना भी मुश्किल हो रहा है। जिला अस्पताल में छुट्टी के बाद सोमवार को अस्पताल में मरीजों की भीड़ रही। अस्पताल में एक हजार ओपीडी हुई, इनमें 50 प्रतिशत से अधिक मरीज बुखार के पहुंचे। बुखार के अलावा दर्द, खांसी, जुकाम, गले में इंफेक्शन के मरीज भी अस्पताल में जांच कराने के पहुंचे। अस्पताल में भीड़ अधिक के कारण लोगों को पंजीकरण और जांच कराने के लिए इंतजार करना पड़ा।
-- -
घरों के आसपास इकट्ठा न होने दें पानी
सीएचसी अधीक्षक डॉ़ विभाष राजपूत का कहना है कि मौसम में बदलाव होने से डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया और वायरल बुखार होने की अधिक संभावना रहती है। विभाग की ओर से लोगों को स्वच्छता के साथ घर के आसपास पानी इकट्ठा न होने देने के लिए भी जागरुक किया जा रहा है।
विज्ञापन
-- -
ऐसे करें बीमारी से बचाव
-ठंडे पेय पदार्थ का सेवन करने बचें
-मच्छरों से बचाव के लिए पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें
-बुखार आने पर चिकित्सकीय से परामर्श लें और सलाह से ही दवा का सेवन करें
-रात में मच्छरदानी का प्रयोग करें
-दरवाजे और खिड़कियों में जाली लगावाएं
-- -
-कई दिन से बुखार के कारण हालत खराब हो रही है। बुखार में अब आराम है, मगर बुखार के बाद शरीर में दर्द के कारण बुरा हाल हो रहा है। चिकित्सक ने दवा देकर आराम करने की सलाह दी है। -रफीक, पुराना कस्बा बागपत
-पिछले पांच-छह दिन से तबीयत खराब चल रही है। बुखार के बाद अब हाथ और पैरों में दर्द के साथ सूजन आ गई है। चिकित्सक का कहना है कि यह बुखार के कारण हो रहा है। -फरीद, चांदीनगर
-शनिवार को बुखार आया था, उसके बाद पूरे शरीर में दर्द हो गया। सोमवार को अस्पताल में जांच कराने के लिए आया था। चिकित्सक का कहना है कि ठीक होने में आठ से दस दिन लगेंगे। - देवेंद्र, छपरौली
-- -
वर्जन - चिकुनगुनिया में पूरे शरीर में तेज दर्द होता है और शरीर के कई अंग लाल हो जाते हैं। इस तरह के लक्षण मिलने पर चिकनगुनिया की जांच कराई जाती है। यहां ऐसा कोई मामला अभी नहीं आया है, बल्कि वायरल पीड़ित ही चिकनगुनिया की तरह जोड़ों में दर्द व अन्य परेशानी झेल रहे हैं। मौसम में हो रहे बदलाव के दौरान अधिक सावधानी बरतने की जरूरत होती है। -डॉ़ तीरथलाल, सीएमओ।