{"_id":"5ddebd408ebc3e5477446296","slug":"vinod-murder-case-mein-do-pakde-baghpat-news-mrt455720478","type":"story","status":"publish","title_hn":"विनोद हत्याकांड में दो आरोपियों को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विनोद हत्याकांड में दो आरोपियों को दबोचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विनोद हत्याकांड में दो आरोपियों को दबोचा
चांदीनगर। खैला गांव के विनोद की हत्या में थाना पुलिस ने दो आरोपियों को खैला मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
बता दें कि 19 जुलाई 2019 को खैला निवासी पूर्व प्रधान राजे के 38 वर्षीय बेटे विनोद की दो बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद पुलिस ने दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। वहीं एक आरोपी अंकित उर्फ बाबा के घर की कोर्ट के आदेश पर चांदीनगर पुलिस ने घर की कुर्की कर सामान बरामद किया था। चांदीनगर पुलिस को सूचना मिली कि विनोद की हत्या करने वाले दो आरोपी खेला मोड़ पर खड़े हैं और कहीं जाने की फिराक में हैं। सूचना पर थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह संधू ने पुलिस के साथ घेराबंदी की और दोनों आरोपियों को पकड़ा। इन आरोपियों में अंकुल और रोबिन पुत्र विक्रम शामिल हैं।