{"_id":"64cf85eeee875305560a5654","slug":"villagers-upset-due-to-unannounced-power-cuts-baghpat-news-c-31-1-smrt1003-1985-2023-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान
विज्ञापन
-ग्रामीणों ने रोस्टर के अनुसार बिजली आपूर्ति करने की मांग
बड़ौत। अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ रही है। दिन में दो से चार घंटे तक बिजली गुल रहती है। सबसे बुरा हाल ग्रामीण फीडर का है। बिजली गायब रहने से काम-काज ठप पड़े हैं।
बीते तीन माह से ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ता बिजली की अघोषित कटौती से खासे परेशान हैं। भीषण गर्मी और उमस से झुलस रहे बिजली उपभोक्ताओं को शासन द्वारा जारी किए गए निर्देश के मुताबिक बिजली नहीं मिल पा रही है। उप्र पावर कारपोरेशन, प्रदेश की योगी सरकार ने ग्रामीण क्षेत्र को 18 घंटे बिजली आपूर्ति का रोस्टर जारी किया हुआ है, लेकिन लोगों को 11 घंटे भी बिजली नहीं मिल पा रही है। बिजली की अघोषित कटौती से बिनौली, बरनावा, संतनगर, रंछाड़, सिरसली, मांगरौली, वाजिदपुर, लौहड्डा, गुराना, बड़का आदि ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था चरमरा गई है। सुधीर, पंकज, दीपक, अनिल, सन्नी, विकास आदि का कहना है कि विद्युत कटौती का कोई समय निर्धारित नहीं है, बिजली कब आती है और कब चली जाए। विद्युत कटौती का समय निर्धारित किया जाए, लेकिन आज तक इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया।
वर्जन-- -- --
ग्रामीण क्षेत्र में 18 घंटे बिजली आपूर्ति करने का रोस्टर दिया गया है, जिसके मुताबिक ग्रामीणों को बिजली आपूर्ति की जा रही है, कई बार फाल्ट होने जाने से थोड़ी देर के लिए बिजली सप्लाई ठप हो जाती है, लेकिन तत्काल प्रभाव से कर्मचारियों को भेजकर उसको दुरुस्त करा दिया जाता है। केपी पुरी एक्सईएन द्वितीय

वर्जन