फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Villagers protest for evacuation

पानी की निकासी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया

Mon, 09 Aug 2021 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Villagers protest for evacuation
छपरौली (बागपत)। क्षेत्र के तुगाना गांव के ग्रामीणों ने तालाब के पानी की निकासी की मांग को लेकर सोमवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने चार दिन मेें समस्या का समाधान न होने पर भूख हड़ताल करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि गांव में पानी की निकासी की समस्या है। तालाब का दूषित पानी गलियों में पानी भरा रहता है। इससे लोगों को मार्ग से निकलने में परेशानी होती है। बरसात होने पर तालाब का गंदा पानी घरों में भर जाता है। जलभराव के कारण मकानों में सीलन व दीवारों में दरारें आने लगी है। गांव में बीमारी फैलने का खतरा है। कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया। सोमवार को ग्रामीणों ने पानी की निकासी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने चार दिन में समस्या का समाधान न होने पर भूख हड़ताल की चेतावनी दी। ग्राम प्रधान पति धर्मेंद्र कुमार का कहना है कि निकासी की समस्या से अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। प्रदर्शन करने वालों में बॉबी, नरेश, सुमन, बाला, ओमबीरी, शारदा, मुनेश, भूरिया, मंजू, अमरेश रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed