फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Villagers protest after dirty water entered Sinauli

गांव में घुसा गंदा पानी, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Fri, 15 Apr 2022 10:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Villagers protest after dirty water entered Sinauli
बड़ौत। सिनौली गांव में नाले की सफाई न होने से तालाब का गंदा पानी गांव में घुसने लगा है। ग्रामीणों ने इसके विरोध में शुक्रवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने दो दिन में कार्रवाई न होने पर ब्लॉक मुख्यालय पर धरना देने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि गांव की पट्टी पूनिया में तालाब है। उसके गंदे पानी की निकासी के लिए नाला है। इसकी सात माह से सफाई नहीं हुई। इस कारण तालाब का गंदा पानी गांव में घुसने लगा है। यहां अंतिम पूनिया, देव पूनिया, गौतम ने बताया कि जलभराव से गांव में सड़कें टूटने लगी हैं। शिकायत के बावजूद न तो ग्राम प्रधान व ग्राम सचिव इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। प्रदर्शनकारियों में सचिन, देव पूनिया, गौतम पूनिया, मयंक पूनिया, शुभम, विनोद शामिल रहे। उधर, बीडीओ ज्योति बाला ने बताया कि एडीओ पंचायत सुधीर तोमर को गांव भेजकर समस्या का समाधान कराया जाएगा। प्रदर्शनकारियों में विपिन पूनिया, आशु, छोटू, सोनू, बिल्लू, नितिन, राजीव, राहुल व आशीष आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed