फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Villagers jammed by placing bodies on the highway

हाईवे पर शव रखकर ग्रामीणों ने लगाया जाम

Sun, 28 Mar 2021 10:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
Villagers jammed by placing bodies on the highway
जिवाना गेट पर कट न होने के कारण शव ले जाने के दौरान लगा जाम - फोटो : BAGHPAT
श्मशान के सामने हाईवे पर कट की मांग, पुलिस ने समझा कर शांत किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रमाला। जिवानी गेट के पास श्मशान के सामने कट की मांग को लेकर रविवार को करीमपुर गांव के लोगों ने बुजुर्ग के शव को हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया। इंस्पेक्टर ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। इसके बाद ही डिवाइडर के ऊपर से अर्थी को उतारकर श्मशान ले जाया गया।

हसनपुर जिवानी और करीमपुर गांव के श्मशान हाईवे के दूसरी ओर है। लोगों को दूर से घूमकर जाना पड़ता है। राजीव तोमर ने बताया कि श्मशान के सामने कट छोड़ने की मांग को लेकर कई बार हंगामा प्रदर्शन भी किया गया। सांसद को भी लिखित में शिकायत दी गई, लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। रविवार सुबह करीमपुर गांव में एक बुजुर्ग की मौत हो गई थी। ग्रामीणों ने अर्थी हाइवे पर ही रख जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर शिवप्रकाश मौके पर पहुंचे और होली का पर्व होने की दुहाई देकर लोगों को समझाया। तब जाकर लोगों ने जाम खोला। शव को डिवाइडर से ही उतारकर उसका दाह संस्कार किया। किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने कहा कि यह तो केवल सांकेतिक धरना था। अगर हाइवे पर कट नहीं दिया गया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर पप्पू, बिल्लू, नीरज, राजीव, जाकिर, सलीम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed