फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Villagers got angry after the power supply was interrupted, locked the sub-centre and made the SDO sit in the sun

Baghpat News: बिजली आपूर्ति बाधित होने पर भडक़े ग्रामीण, उपकेंद्र पर ताला जड़ एसडीओ को धूप में बैठाया

Sun, 11 Jun 2023 12:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jun 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Villagers got angry after the power supply was interrupted, locked the sub-centre and made the SDO sit in the sun
धूप में बैठते ही पसीना पसीना हुए एसडीएम साहब: अरे किसान भाईयों धूप में बहुत परेशानी हो रही है क
- बिहारीपुर बिजलीघर से जुड़े नैथला, निनाना समेत सात गांव में 25 दिन से बाधित है बिजली आपूर्ति
विज्ञापन

- बिजलीघर पर हंगामा होने के बाद अधिकारियों ने सभी गांवों में आपूर्ति शुरू कराई
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। बिहारीपुर बिजलीघर से जुड़े सात गांवों में 25 दिन से बिजली आपूर्ति बाधित होने पर शनिवार को ग्रामीण भडक़ गए। ग्रामीणों ने उपकेंद्र पर पहुंचकर हंगामा किया और वहां ताला जड़कर एसडीओ को धूप में बैठा दिया। बिजलीघर पर हंगामा होने की सूचना पर मौके पर पहुंचे एक्सईएन ने आपूर्ति शुरु कराकर ग्रामीणों को शांत किया।
बिहारीपुर विद्युत उपकेंद्र से फैजपुर निनाना, बिहारीपुर, फैजल्लापुर, खेड़ा इस्लामपुर, सुल्तानपुर हटाना, राजपुर, खामपुर गांव में बिजली की सप्लाई की जाती है। गांवों में पिछले 25 दिन से बिजली की आपूर्ति बाधित हो रही है। पहले तेज हवा के कारण लाइन के तार टूटने पर उनको दस दिन तक ठीक नहीं किया गया। वहीं अब केवल दो-तीन घंटे आपूर्ति की जा रही थी। इससे गर्मी अधिक होने के कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसान फसलों की सिंचाई भी नहीं कर पा रहे है, जिससे खेतों में फसल सूख रही है। बार-बार मांग करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को ग्रामीणों ने बिहारीपुर उपकेंद्र पर पहुंचकर हंगामा शुरु कर दिया। उन्होंने उपकेंद्र का गेट बंद कर एसडीओ को धूप में बैठा लिया। ग्रामीणों का हंगामे की सूचना पर पहुंचे एक्सईएन अमर सिंह ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने गांवों में बिजली की आपूर्ति शुरु कराई। वहां हंगामा करने वालों में रोहित धनकड़, उम्मेद, बिजेंद्र, गुल्लु, विशेष, वीरसैन, आनंद सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो से तीन घंटे दी जा रही सप्लाई
ग्रामीणों का कहना था कि गांवों में 25 दिन से बिजली की आपूर्ति सही नहीं दी जा रही है। 24 में केवल दो से तीन घंटे ही सप्लाई दी जा रही है। लोगों के इंवर्टर भी जवाब दे रहे है। गर्मी के कारण लोगों का बुरा हाल हो रहा है।
पानी के बिना सूख रही फसलें
फैजपुर निनाना गांव के रोहित धनखड़ ने बताया कि बिजली आपूर्ति कम होने के कारण फसलों की सिंचाई नहीं हो रही है। किसानों की फसलें पानी के बिना सूख रही है। कुछ किसान अपने स्तर से फसलों की सिंचाई करने के विवश हो रहे है।

एक्सईएन ने कहा कि नहीं होगी कोई समस्या
बिजलीघर का गेट बंद कराने और एसडीओ को धूप में बैठाने की सूचना पर एक्सईएन अमर सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया और गांवों में बिजली की आपूर्ति शुरु कराई। एक्सईएन अमर सिंह ने बताया कि लाइन में कुछ खराबी के कारण सप्लाई बाधित हो रही थी। ग्रामीण गांवों में नियमित बिजली की सप्लाई की मांग को लेकर बिजलीघर पर आए थे। गांवों में सप्लाई शुरु करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed