फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Villagers beat up young man on suspicion of child thieves

बच्चा चोरों के शक में ग्रामीणों ने युवक को पीटा

Sat, 10 Sep 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Villagers beat up young man on suspicion of child thieves
बागपत/चांदीनगर। बच्चा चोरी करने वाला गिरोह सक्रिय होने की अफवाह तेजी से फैलती जा रही है। जिसके चलते शुक्रवार को सरफाबाद गांव में ग्रामीणों ने बच्चा चोर होने के शक में एक युवक को पकड़कर पिटाई कर दी और पुलिस को सौंपा दिया। जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

सरफाबाद गांव के ग्रामीणों ने सुबह गांव में घूम रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को देखा। उसको पकड़कर पूछताछ की, लेकिन उसने कुछ जवाब नहीं दिया। जिसके बाद ग्रामीणों ने उसकी पिटाई कर दी। गांव में बच्चा चोर होने के शक में संदिग्ध व्यक्ति की पिटाई किए जाने की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

पुलिस ने संदिग्ध युवक से पूछताछ भी की। उधर ग्रामीणों ने धौलीप्याऊ पुलिस चौकी पर शिकायत कर जांच कर कार्रवाई की मांग की। चांदीनगर थाने के कार्यवाहक प्रभारी का कहना है कि पकड़ा गया संदिग्ध देखने में मानसिक रूप से कमजोर लग रहा है। उसके गांव में आने के कारण का पता लगाया जा रहा है, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालयों में घटी बच्चों की उपस्थिति
बागपत। बच्चे चोरी होने की अफवाह फैलने पर अभिभावक भी परेशान हैं। जिसके चलते ग्रामीण इलाकों के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति कम हो गई है।
बृहस्पतिवार को डौला गांव के प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे प्रभारी सीडीओ विद्यानाथ शुक्ल को 60 फीसदी बच्चे अनुपस्थित मिले थे। शिक्षकों ने बच्चा चोरी होने की अफवाह के कारण बच्चों की उपस्थिति कम होना बताया था। वहीं बिलौचपुरा गांव के प्राथमिक विद्यालय में बच्चा चोरी होने की अफवाह के कारण शुक्रवार को उपस्थिति काफी कम रही। जहां कुछ बच्चे सुबह स्कूल ही नहीं गए और कुछ बच्चों को उनके अभिभावक विद्यालय जाकर वापस घर ले आए।
कई गांवों में अफवाह जोरों पर
बिनौली, शेखपुरा, बरनावा, अशरफाबाद थल, असारा, बिलौचपुरा समेत कई गांवों में बच्चा चोर आने की अफवाह तेजी से फैलती जा रही है। जिसको लेकर अभिभावक भी सतर्क हो गए हैं।
- बिलौचपुरा गांव में हर दूसरे व्यक्ति की जुबान पर बच्चे चोर आने का जिक्र चल रहा है। जिससे स्कूल जाने वाले बच्चों के अभिभावक डरे हुए हैं। गांव के गणमान्य लोग अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील भी कर रहे हैं। - गुलजार, ग्रामीण
- अफवाह से बच्चे भी डरे हुए हैं, जिससे वे स्कूल जाने से मना भी कर रहे हैं। बेवजह की अफवाह फैलाकर डर का माहौल बनाने वालों पर जल्द कार्रवाई होने चाहिए। - परमवीर ठाकुर।
बच्चा चोरी की अफवाह पर ध्यान न दें परिजन
गांवों में बच्चा चोरी की अफवाह ही फैल रही है, जबकि कहीं भी इस तरह की कोई घटना अभी तक नहीं हुई। अभिभावक बच्चा चोरी की अफवाहों पर ध्यान न दें और अपने बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजे। अभिभावकों को जागरूक करने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। ब्लाक स्तर पर टीमें गांव-गांव जाकर ग्रामीणों को अफवाहों पर ध्यान न देने के लिए जागरूक करेंगे। - विद्यानाथ शुक्ल, प्रभारी सीडीओ

------------
कोट...
बच्चा चोरी की अफवाह को लेकर पुलिस अलर्ट हो गई है, जिसमें पुलिस की टीमें गांव-गांव जाकर ग्रामीणों को अफवाहों पर ध्यान न देने के लिए जागरुक कर रही है। इसके अलावा अफवाह फैलाने वाले लोग भी चिह्नित किए जा रहे है, जिनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर पुलिस की टीमें अफवाह फैलाने वाली पोस्ट करने वालों पर नजर रख रही है। बच्चा चोर होने के शक में किसी बेगुनाह की पिटाई करने वालों को भी नहीं बख्शा जाएगा। - देवेंद्र कुमार शर्मा, सीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed