फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Village problems will be solved on priority

गांव की समस्याओं का होगा प्राथमिकता से निस्तारण

Tue, 15 Jun 2021 10:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
Village problems will be solved on priority
छपरौली। ककौर कलां गांव छपरौली ब्लाक मुख्यालय से करीब आठ किलोमीटर दक्षिण दिशा में स्थित है। इस गांव में तीन प्राथमिक विद्यालय एक जूनियर हाईस्कूल है। गांव यमुना के किनारे बसा हुआ है। गांव की मुख्य समस्या पानी की निकासी न होना है। जगह-जगह पानी भरने से रास्ते खराब हो गए हैं। गांव में करीब 14 साल पहले पेयजल टंकी का निर्माण कराया था, पेयजल टंकी तो बनी है, लेकिन कई साल से पाइप क्षतिग्रस्त होने से बंद है। इससे पानी घरों तक नहीं पहुंच पाता। हैंडपंप अधिकतर खराब है। गांव से पानी की निकासी के लिए बनाया नाला भी अवरुद्ध पड़ा है। इस कारण जलनिकासी नहीं हो पाती है। गांव में राशन वितरण सभी परिवार को नहीं होता है। राशन नहीं मिल पाता, इस कारण काफी लोगों को परेशानी है। पीड़ित परिवारों ने अधिकारियों के यहां शिकायत की, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। इस बार प्रधान बनी सुमन देवी का कहना कि गांव की सभी समस्याओं का वह प्राथमिकता से समाधान कराएंगी।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान प्रोफाइल
नाम- सुमन देवी
शिक्षा - हाईस्कूल
कार्यक्षेत्र - गृहणी
राजनीतिक पृष्ठभूमि - ससुर जिले सिंह 1982 में, पति नरेश 2000 में और उनकी देवरानी राजगीरी 2005 में गांव की प्रधान बनी। अब खुद सुमन देवी प्रधान बनी हैं।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान की प्राथमिकताएं
1. गांव की खराब पड़े रास्ते की ठीक करवाना।
2. खराब हैंडपंप रिबोर कराना ।
3. पेयजल टंकी के पानी की आपूर्ति कराना।
4. प्रत्येक पात्र परिवार को राशन दिलाना।
गांव की स्थिति
गांव की आबादी - 9000
कुल मतदाता - 4111
वोट पड़े - 3043
मिले वोट - 1500
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed