फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Village Development Officer suspended for irregularities in toilet construction

शौचालय निर्माण में वित्तीय अनियमितता पर ग्राम विकास अधिकारी निलंबित

Tue, 06 Oct 2020 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Village Development Officer suspended for irregularities in toilet construction
शौचालय निर्माण में अनियमितता पर ग्राम विकास अधिकारी निलंबित
विज्ञापन

- एनआरएलएम को जांच करने के निर्देश दिए
बागपत। जिला विकास अधिकारी हुब लाल ने शौचालयों के निर्माण में वित्तीय अनियमितता बरतने पर पिलाना विकास खंड के ग्राम विकास अधिकारी को निलंबित कर जांच एनआरएलएम को सौंपी है। पिलाना विकास खंड को खेकड़ा विकास खंड से संबद्ध कर दिया गया है।

डीपीआरओ कुमार अमरेंद्र ने बताया कि पिलाना ब्लॉक के फतेहपुर गांव में 19 शौचालयों के निर्माण में वित्तीय अनियमितता बरतने की शिकायत मिली थी। जिला पंचायती राज की ओर से शौचालयों की जांच कराई गई थी। प्रथम दृष्टताया में ग्राम विकास अधिकारी सुधीर रुहेला को वित्तीय अनियमितता का दोषी पाया गया। जिस पर डीडीओ हुबलाल ने रुहेला को निलंबित कर दिया है। तथा विकास खंड पिलाना को विकास खंड खेकड़ा से संबद्ध कर दिया है। निलंबन की अवधि में ग्राम विकास अधिकारी को अर्ध वेतन तथा अन्य भत्ते भी इसी शर्त पर देय होगें कि संबधित कर्मचारी द्वारा उन मदों में व्यय किया जा रहा है, जिनके लिए प्रतिकार भत्ते अनुमन्य है। इसके लिए सुधीर रुहेला को किसी अन्य सेवायोजन, व्यापार अथवा व्यवसाय में नही होने का प्रमाण पत्र भी जमा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed