{"_id":"671048e96f3395651c032124","slug":"video-of-making-roti-by-spitting-goes-viral-food-department-team-raids-baghpat-news-c-28-1-smrt1003-120170-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: थूककर रोटी बनाने का वीडियो वायरल खाद्य विभाग की टीम ने मारा छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: थूककर रोटी बनाने का वीडियो वायरल खाद्य विभाग की टीम ने मारा छापा
Thu, 17 Oct 2024 04:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Thu, 17 Oct 2024 04:44 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत। छपरौली चुंगी के एक मुस्लिम होटल का बुधवार को थूककर रोटी बनाने का वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो की जानकारी मिलने पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने होटल पर छापामारी कर रोटी बनाने के लिए गूथा गया 20 किलो मैदा आटा नष्ट कराया।
टीम ने नमूना जांच के लिए भेजा। नमूने की रिपेार्ट आने पर होटल संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
सहायक खाद्य आयुक्त मानवेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार को होटल पर थूककर रोटी बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। सूचना पर होटल पर छापा मारकर जांच की। टीम ने होटल से मैदा का नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है।
मौके पर 20 किग्रा गूंथा हुआ दुर्गंध युक्त और दूषित मैदा को नष्ट कराया गया। इसके अलावा होटल की रसोई में भी गंदगी मिली। जिस पर होटल संचालक को नोटिस जारी कर सफाई के निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन
होटल संचालक को नियमों का पालन न करने पर उसका पंजीकरण निलंबित करने की चेतावनी दी है। इस मौके पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अंकिता, यज्ञदत्त आर्य मौजूद रहे।ा