फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Video of JE's beating viral, case caught fire

जेई की पिटाई का वीडियो वायरल, मामले ने पकड़ा तूल

Fri, 28 Aug 2020 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Video of JE's beating viral, case caught fire
बागपत जिला पंचायत कार्यालय पर एक्सईएन खेकड़ा महेशचंद से उलझते सुन्हैड़ा गांव के लोग - फोटो : BAGHPAT
- विधायक योगेश धामा से मिलने पहुंचे सुन्हैड़ा के ग्रामीण, जेई पर लगाया छह हजार मांगने का आरोप
विज्ञापन

- पुलिस और ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने दिया निष्पक्ष जांच का भरोसा
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। ऊर्जा निगम के अवर अभियंता की ओर से खेकड़ा क्षेत्र के सुन्हैड़ा गांव के दो किसान के खिलाफ दर्ज कराए गए मारपीट के मामले ने शुक्रवार को तूल पकड़ लिया। जेई की पिटाई का वीडियो वायरल हो गया। इसके बाद विधायक योगेश धामा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने एएसपी मनीष मिश्रा और उर्जा निगम के अधिकारियों के समक्ष अपना पक्ष रखा। जेई पर ट्रांसफार्मर बदलवाने के नाम पर छह हजार रुपये की मांग करने का भी आरोप लगाया। पुलिस और उर्जा निगम के अधिकारियों ने निष्पक्ष जांच का आश्वास दिया।
ऊर्जा निगम का जेई महिपाल सिंह टीम के साथ सुन्हैड़ा गांव में बकाया भुगतान के लिए गया था। आरोप है कि इस बीच उनके साथ मारपीट की गई। जेई ने आरोपी दो किसानों के खिलाफ थाना खेकड़ा में मुकदमा दर्ज करा दिया। शुक्रवार को जेई के साथ मारपीट का वीडियो वायरल हो गया। इसके बाद सुन्हैड़ा गांव के सैकड़ों ग्रामीण जिला पंचायत कार्यालय में विधायक योगेश धामा से मिले। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जेई उनसे ट्रांसफार्मर बदलवाने के नाम पर छह हजार रुपये की मांग कर रहा था। रुपये नहीं देने पर बिजली का कनेक्शन काट दिया। विधायक योगेश धामा ने ग्रामीणों को न्याय का भरोसा दिलाया। इसके बाद खेकड़ा के एक्सईएन महेश चंद जिला पंचायत पहुंचे और ग्रामीणों को निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया। ग्रामीणों ने कहा कि अगर इंसाफ नहीं मिला तो सुन्हैड़ा, बसी, बंदपुर, पाबला, हरचंदपुर और खेड़ी के किसान आंदोलन करेंगे। इस दौरान प्रधान जयदेव सिंह, बिजेंद्र सिंह, बबलू, संजय कुमार, संजीव कुमार, ओमवीर सिंह, पिंटू, राहुल, रवि कुमार, बिट्टू, प्रमोद कुमार और मनीष कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

रात के समय घर में घुसी पुलिस, महिला से बदसलूकी
बागपत। सुन्हैड़ा के ग्रामीण श्याम सिंह का कहना है कि बृहस्पतिवार रात खेकड़ा पुलिस घर में घुसी और तोड़फोड़ करते हुए महिलाओं के साथ बदसलूकी की। उनके भाई की पुत्रवधू को बालों से घसीटते हुए जीप में डाल दिया। रात के समय पुलिस ने ग्राम प्रधान या किसी अन्य व्यक्ति को जानकारी तक नहीं दी। एसपी से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेई पर हमला करने वाले दो भाइयों पर मुकदमा दर्ज
खेकड़ा। कोतवाली प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि जेई महिपाल सिंह की तहरीर पर दो चचेरे भाइयों अमित पुत्र अजब सिंह और सुमित पुत्र श्याम सिंह के खिलाफ जानलेवा हमले और सरकारी कार्य में बाधा डालने आदि की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

निष्पक्ष होगी जांच
आसान किश्त योजना में किसान ने पंजीकरण कराया था। दो किश्त जमा की गई थी। तीसरी किश्त के लिए निगम की टीम गांव में गई थी। इसी बात कतो लेकर कहासुनी हुई है, निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। - महेश चंद, एक्सईएन, खेकड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed