फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Video of congregational prayer going viral in Kanshi Ram Colony

Baghpat News: कांशीराम काॅलोनी में सामूहिक रूप से नमाज पढ़ने का वीडियो वायरल

Sat, 19 Aug 2023 12:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sat, 19 Aug 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Video of congregational prayer going viral in Kanshi Ram Colony
खेकड़ा। कांशीराम आवासीय काॅलोनी में सामूहिक रूप से नमाज पढ़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसपर हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने रोष जताया। पुलिस ने संज्ञान लेकर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

कस्बे में तहसील के पास स्थित कांशीराम आवासीय काॅलोनी का शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया। वायरल वीडियो में कई मुस्लिम युवक काॅलोनी में एक कमरे में सामूहिक रूप से नमाज पढ़ते नजर आ रहे हैं। हिंदू जागरण मंच कार्यकर्ता अंकित बडौली, प्रियंका आर्य और कॉलोनी के लोगों ने सरकारी काॅलोनी में अवैध तरीके से मदरसा चलाकर नमाज पढ़ने का आरोप लगा पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी राकेश शर्मा का कहना है कि वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए नमाज पढ़ाने वाले एक आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed