{"_id":"604f9fa88ebc3ec89761f046","slug":"victory-betting-on-the-battle-of-roosters-40-arrested-baraut-news-mrt5300111178","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुर्गों की लड़ाई पर हार-जीत का सट्टा, 40 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुर्गों की लड़ाई पर हार-जीत का सट्टा, 40 गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस ने 1.32 लाख रुपये, चार तमंचे, पांच चाकू, स्कार्पियो और नौ मुर्गे बरामद किए
बड़ौत (बागपत)। बड़ौत कोतवाली पुलिस और एसओटी टीम ने मुठभेड़ के बाद क्षेत्र के गांव सौंटी के जंगल में स्थित एक बाग में रविवार की रात में मुर्गों की लड़ाई में हार-जीत पर सट्टा लगाने वाले 40 सटोरियों को दबोचा। इस दौरान दोनों ओर से लगभग दस राउंड फायरिंग भी हुई। इतना होने के बाद भी रमाला पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। पकडे़ गए सटोरियों में अलग-अलग जनपदों व अन्य राज्यों के रहने वाले हैं। हालांकि बाद में जब मामला एसपी तक पहुंचा, तब जाकर रमाला पुलिस जागी और सटोरियों के पकड़ने जाने के बाद मौके पर पहुंची। पुलिस ने पकड़े लोगों से 1.32 लाख रुपये की नगदी, चार तमंचे, पांच चाकू, एक स्कार्पियों कार और नौ मुर्गे बरामद किए हैं। सोमवार को सीओ कार्यालय से पकड़े गए सटोरियों को पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश किया। कोर्ट ने उन्हें जेल भेजा।
सीओ आलोक सिंह ने सोमवार को पत्रकारों में बताया कि रविवार की रात्रि में बड़ौत कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम को सूचना मिली रमाला थाना क्षेत्र के सौंटी गांव के जंगल में स्थित आम के एक बाग में सैकड़ों लोग मुर्गों की लड़ाई पर हार-जीत का लाखों रुपये का सट्टा लगा रहे हैं। आम का बाग गांव के ही असगर का बताया गया है। इस सूचना पर पुलिस महकमे के अफसरों में हड़कंप मच गया। सूचना पर बड़ौत कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर मुर्गों की लड़ाई पर हार और जीत का सट्टा लगा रहे लोगों को घेर लिया। इस दौरान सट्टा लगा रहे लोगों में अफरा - तफरी मच गई। इस दौरान कुछ आरोपियों ने पुलिस टीम पर चार-पांच फायर भी किए। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई कर फायरिंग की और मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली, गाजियाबाद, दिल्ली और हरियाणा के 40 सटोरियों को गिरफ्तार किया। जबकि लगभग 30 से 40 लोग अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे।
पुलिस ने मौके से नौ घायल मुर्गे, चार तमंचे, तीन कारतूस, पांच चाकू, 1.32 लाख रुपये की नगदी, स्कार्पियो कार बरामद की है। हैरानी की बात तो यह रही कि दिनभर आम के बाग में मुर्गों की लड़ाई पर हार-जीत का सट्टा चलता रहा, लेकिन रमाला पुलिस को भनक तब लगी, जब मुठभेड़ के बाद बड़ौत कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम सटोरियों को पकड़ चुकी थी। बाद में सूचना पर रमाला पुलिस भी मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई की। बाद में पूछताछ के बाद पकड़े गए आरोपियों को सोमवार को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट ने सभी आरोपियों को जेल भेजा।
विज्ञापन
पुलिस ने भेजा इन सटोरियों को जेल
बड़ौत। समीर लधवाड़ी, सलीम सुन्हटी, साबिर, शाहरुख, अरशद अली, शहीद, शाकिर और रासिद सौंटी, बबलू, हैदर, बाबर, अफसर और बिलाल कांधला, दाऊद और शिवम परीक्षितगढ़ (मेरठ), असलम बहादुरगढ़ (हरियाणा), हैदर अली, काला, शहनवाज, नासिर और राजा पानीपत (हरियाणा), धर्मा गड़गांव (हरियाणा), अनिल, फहीम और इकराम दिल्ली, मोहसिन गाजियाबाद, शफीक और शहनवाज लोनी (गाजियाबाद), चमन, आकाश और मनोज पटौदी (हरियाणा), मुस्तफा, मुकीम, साहिल, शकील और अजीम कैराना, अरफान झिंझाना, इब्राहिम बुढ़ाना, बबलू और फजान बरेली। जबकि फरार आरोपियों में नसीम निवासी बस्ती कस्बा कांधला सहित अन्य अज्ञात हैं। पुलिस भागने वाले आरोपियों को पकड़ने का प्रयास कर रही है। सीओ ने बताया कि पकड़े गए सटोरियों के खिलाफ धारा 147, 148, 149, 307 के अलावा अन्य गंभीर धारा में मामला दर्ज कर चालान किया है।