फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Vicious Gyanendra Dhaka went to jail after breaking bail

शातिर ज्ञानेंद्र ढाका जमानत तुड़वाकर गया जेल

Sat, 01 Aug 2020 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Vicious Gyanendra Dhaka went to jail after breaking bail
ज्ञानेंद्र पर हत्या समेत 20 से अधिक मुकदमे हैं दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले का टॉप टेन अपराधी ज्ञानेंद्र ढाका पुलिस कार्रवाई के दबाव में शनिवार को जमानत तुड़वाकर जेल चला गया है। आरोपी के खिलाफ जिले के अलावा मेरठ, गौतमबुद्धनगर में गुंडा एक्ट, गैंगस्टर व शस्त्र अधिनियम, हत्या व हत्या की कोशिश में 20 से अधिक मामले दर्ज है।
सीओ खेकड़ा दिलीप सिंह ने बताया कि ढिकौली का ज्ञानेन्द्र पुत्र कृष्णपाल थाना चांदीनगर में टॉप टेन अपराधी है। थाना चांदीनगर का हिस्ट्रीशीटर भी है। करीब तीन वर्ष से जमानत पर था। वह गौतमबुद्धनगर जिले के थाना बादलपुर से गैंगस्टर एक्ट में भी वांछित चल रहा था। आरोपी के खिलाफ बागपत, गौतमबुद्धनगर व मेरठ में हत्या, हत्या की कोशिश, लूट, गुंडा एक्ट, गैंगस्टर आदि संगीन धाराओं के 20 अधिक मुकदमे पंजीकृत है। पुलिस कार्रवाई के दबाव के चलते आरोपी न्यायालय से जमानत तुड़वाकर जेल चला गया है।
विज्ञापन

96 पव्वे देशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
बागपत। पुलिस ने शनिवार को चेकिंग के दौरान दिल्ली-सहारनपुर हाईवे से कैनरा बैंक के पास से लधवाड़ी के मोनू पुत्र एमना कुमार व अमरिंदर पुत्र गोपीचन्द को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक वैगनार कार से 96 पव्वा देशी शराब यूपी मार्का देशी शराब बरामद की गई है। दोनों के खिलाफ कोतवाली बागपत पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed