फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Veterinary hospital worker's body found lying in the field

खेत में पड़ा मिला पशु चिकित्सा अस्पताल के कर्मी का शव

Fri, 14 Jan 2022 10:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
Veterinary hospital worker's body found lying in the field
जनपद शामली के खंदरावली गांव रहने वाला था कर्मी
विज्ञापन

मौत का कारण नहीं चला पता, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। जनपद शामली के खंदरावली गांव रहने वाले पशुपालन विभाग के कर्मी का शव शुक्रवार की रात लौहड्डा पुलिया के पास एक खेत में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत कैसे हुई, इसका पता नहीं चल सका। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कोतवाली पुलिस के मुताबिक खंदरावली निवासी राजेंद्र (47) पशु चिकित्सा अस्पताल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे। बृहस्पतिवार को वे बाइक से ड्यूटी आए थे। ड्यूटी पूरी कर वह घर के लिए चल दिए। शुक्रवार रात उनका शव लौहड्डा पुलिया के पास सड़क किनारे एक खेत में पड़ा मिला। बाइक भी वहीं पर पड़ी थी। ग्रामीणों की सूचना पर कोतवाल मगनवीर सिंह गिल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

चेहरे पर चोट लगने के निशान
भाई रविंद्र और चाचा पप्पू ने बताया कि राजेंद्र के चेहरे पर चोट के निशान है। राजेंद्र की हादसे में जान गई, यह अभी स्पष्ट नहीं है। उन्होंने पुलिस से जांच कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेंद्र की बाइक पर सीमेंट के दो बोरे लदे हुए थे। फिलहाल सड़क हादसे में ही राजेंद्र की मौत होना लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। - मगनवीर सिंह गिल, कोतवाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed