{"_id":"67a3581f86ecd9c9b3078de4","slug":"vehicle-movement-started-from-temporary-iron-bridge-in-barnawavehicle-movement-started-from-temporary-iron-bridge-in-barnawa-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-125983-2025-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: बरनावा में लोहे के अस्थाई पुल से वाहनों का शुरू हुआ आवागमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: बरनावा में लोहे के अस्थाई पुल से वाहनों का शुरू हुआ आवागमन
विज्ञापन
-सांसद ने लोनिवि अधिकारियों के साथ पहुंचकर पुल को वाहनों के लिए खुलवाया
फोटो-चार की सीरिज
संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। बरनावा के पास हिंडन नदी पर बनाए गए लोहे के अस्थाई पुल से वाहनों का आवागमन शुरू करा दिया गया है। सांसद डॉ़ राजकुमार सांगवान ने लोनिवि अधिकारियों के साथ वहां पहुंचकर पुल को वाहनों के लिए खुलवा दिया। इस तरह भारी वाहन भी बरनावा से होकर गुजर सकेंगे।
हिंडन नदी पर अस्थाई पुल बनकर तैयार हो गया था और वाहनों का आवागमन रोकने के लिए पुलिस ने बैरियर लगा दिए थे। इसके बाद सांसद डा. राजकुमार सांगवान ने पुल का निरीक्षण किया। साथ ही उद्घाटन कर पुल से वाहनों का आवागमन शुरू करा दिया। इसके बाद एसपी अर्पित विजयवर्गीय के निर्देश पर बिनौली थाना पुलिस ने बुधवार दोपहर बाद बरनावा स्टैंड पर लगे बैरियर को हटा दिया। बैरियर के हटते ही वाहनों का आवागमन शुरू हो गया है। पहले दिन काफी वाहन वहां से गुजरे। पुल के शुरू होते ही लोगों की काफी समस्या दूर हो गई और अब उन्हें मेरठ जाने में किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी।
--
- छह महीने से रोडवेज बसों का संचालन बंद रहने से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही थी। अब पुल पर वाहनों का आवागमन शुरू होने से लोगों की परेशानी दूर होगी और लोगों को बस की भी सुविधा मिलेगी।-ब्रह्मानंद जाटव, बरनावा
विज्ञापन
- पुल के चालू होने से किसानों को लाभ मिलेगा, क्योंकि उन्हें घूमकर मिल में जाना पड़ता था। अब मिल चालू होने से किसान मिल में गन्ना पहुंचा सकेंगे। लोगों को मेरठ जाने में भी आसानी होगी।-उपेंद्र धामा प्रधान, बरनावा