{"_id":"67dc61be087f948d9e0eaca7","slug":"varsha-who-gives-bookish-knowledge-to-children-will-now-teach-them-law-baghpat-news-c-28-1-bag1001-128325-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: बच्चों को किताबी ज्ञान देने वाली वर्षा अब पढ़ाएगी कानून का पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: बच्चों को किताबी ज्ञान देने वाली वर्षा अब पढ़ाएगी कानून का पाठ
Fri, 21 Mar 2025 12:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Fri, 21 Mar 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
बच्चों को किताबी ज्ञान देने वाली खबर से संबंधित फोटो। यूपी पुलिस में चयनित हुई मुकारी गांव नि
बालैनी। मुकारी गांव में बच्चों को किताबी ज्ञान देने वाली वर्षा शर्मा अब वर्दी पहनकर लोगों को कानून का पाठ पढ़ाएंगी। वर्षा के यूपी पुलिस में चयन होने से जहां परिवार में खुशी है, वहीं उसके जज्बे को ग्रामीण सलाम कर रहे हैं।
मुकारी निवासी वाली वर्षा शर्मा के पिता पवन शर्मा तीन बीघा जमीन पर खेतीबाड़ी कर परिवार का गुजारा करते हैं। वर्षा अपने परिवार में दो बहनों और एक भाई में सबसे छोटी है। उसने इंटरमीडिएट की पढ़ाई करने के बाद यूपी पुलिस की तैयारी शुरू कर दी। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण वर्षा ने अपनी जिम्मेदारी को समझा और घर में बच्चों को ट्यूशन पढ़ाना शुरू कर दिया।
जो दिन में बच्चों को किताबी ज्ञान देने के बाद रात में यूपी पुलिस की तैयारी करने में जुट गई। कड़ी मेहनत के बाद वर्षा ने पुलिस की लिखित परीक्षा पास की और इसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा पास कर उसका चयन पुलिस में हो गया। इसका पता चलने के बाद जहां वर्षा के परिवार में खुशी का माहौल है तो ग्रामीण भी उसके हौसले और मेहनत को सलाम कर रहे हैं।