फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Used to keep a wrong eye on daughter, so killed

Baghpat News: बेटी पर रखता था गलत नजर, इसलिए मार दिया

Fri, 14 Apr 2023 12:59 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Fri, 14 Apr 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Used to keep a wrong eye on daughter, so killed
बड़ौत। कोतवाली पुलिस ने जौहड़ी गांव के राजीव हत्याकांड का बृहस्पतिवार को आठ माह बाद खुलासा कर दिया। पुलिस का दावा है कि मृतक आरोपी की बेटी पर गलत नजर रखता था, बार-बार समझाने के बाद भी जब वह नहीं माना तो उसे मार दिया। हत्यारोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


बीती 20 सितंबर को जौहड़ी गांव निवासी राजीव पुत्र रैय्यत ई-रिक्शा लेकर बड़ौत आया था, लेकिन देर शाम तक भी नहीं लौटा था। 21 सितंबर को उसका शव दोघट क्षेत्र के कान्हड़ गांव के जंगल में एक नलकूप के पास मिला था। मृतक के परिजनों ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तभी से पुलिस हत्यारोपी की तलाश में जुटी थी। पुलिस की विवेचना में गुलबीर उर्फ गुल्लू निवासी जौहड़ी का नाम प्रकाश में आया। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई। बृहस्पतिवार को पुलिस ने दबिश देकर गुलबीर को गिरफ्तार कर इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया। पुलिस पूछताछ में हत्यारोपी ने बताया कि राजीव उसका पड़ोसी था और उसकी बेटी पर गलत नजर रखता था। बार-बार उसे समझाया गया, लेकिन वह मारपीट कर उतारू हो जाता था। जिसके बाद योजना बनाकर 19 सिंतबर की शाम बड़ौत पहुंचा और राजीव की ई रिक्शा में बैठकर कान्हड़ एक नलकूप पर पहुंचा, जहां पर दोनों ने साथ बैठकर शराब पी। इस दौरान जब राजीव नशे में हो गया तो गुलबीर ने वहां पर रखी ईंट से राजीव के सिर में जोरदार वार किया और उसकी हत्या कर दी। इसके बाद पैदल ही वहां से फरार हो गया। सीओ सविरत्न गौतम ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed