{"_id":"6172fb70c3de2b29113fd2eb","slug":"uproar-when-the-cattle-of-the-cowshed-reached-the-house-baghpat-news-mrt5617882174","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोशाला से युवक के घर पहुंच गए मवेशी, विरोध जताने पर पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोशाला से युवक के घर पहुंच गए मवेशी, विरोध जताने पर पथराव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने कैंटर में ले जाते पकड़े थे मवेशी, गोशाला में छोड़ने के बाद खत्ता रोड पर एक युवक के घर पहुंच गए
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। पुलिस ने शुक्रवार को एक कैंटर में मवेशियों को पकड़क़र टटीरी के समीप गोशाला में भेज दिया। वे मवेशी खत्ता रोड पर एक युवक के घर पहुंच गए। जमानत पर आए व्यक्ति ने विरोध जताया तथा हंगामा कर दिया। वहीं, पत्थर भी फेंके। वहां पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया।
पुलिस ने राष्ट्र वंदना चौक पर एक कैंटर में मवेशी पकड़े थे। उन्हें टटीरी के समीप स्थित एक गोशाला में भेज दिया। उन मवेशी के साथ पकड़े गए मुर्सलीम को पता चला कि गोशाला से छह मवेशियों को खत्ता रोड पर एक व्यक्ति लेकर आया है। वह साथियों के साथ वहां पहुंचा तथा मवेशियों को पहचानने का दावा किया। मवेशियों को गोशाला से लेकर आने का विरोध जताया। आरोप है कि मवेशी लेकर आने वालों ने मारपीट कर दी। इतना ही नहीं उन्होंने पत्थर भी फेंके। इस पर सैकड़ों लोग एकत्र हो गए। कोतवाली पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। आरोप है कि पुलिस ने 66 मवेशी कैंटर से बरामद किए थे। उनमें से महज 60 दर्शाए हैं। छह मवेशियों को गोशाला से बेच दिया। इस मामले में कोतवाली में तहरीर दी गई है।