फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Uproar over the remains of banned animals found in Yamuna Khadar

यमुना खादर में प्रतिबंधित पशुओं के अवशेष मिलने पर हंगामा

Tue, 27 Jul 2021 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Uproar over the remains of banned animals found in Yamuna Khadar
बड़ौत के कोताना गांव में यमुना खादर पर निरीक्षण करते सीओ आलोक कुमार व हिन्दु जागरण मंच के पदाधिका - फोटो : BARAUT
हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने जमकर की नारेबाजी
विज्ञापन

मामला बढ़ता देख एसडीएम व सीओ मौके पर पहुंचे
जांच कर कार्रवाई का दिया आश्वासन
बड़ौत। कोताना में यमुना खादर में मंगलवार की देर शाम प्रतिबंधित पशुओं के अवशेष मिलने पर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने मौके पर पहुंचकर जमकर हंगामा-प्रदर्शन किया और सूचना पर पहुंची पुलिस का घेराव कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बाद में मामला बढ़ता देख एसडीएम व सीओ मौके पर पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर मामले को शांत किया।

दरअसल मंगलवार को कोताना खादर में यमुना नदी के किनारे प्रतिबंधित पशुओं के अवशेष पड़े हुए थे। उधर से गुजर रहे लोगों ने अवशेष देखे तो इसकी सूचना हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों को दी। कुछ देर बाद सूचना पर हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष अंकित बड़ौली, मधुसूदन शास्त्री, नितिन जैन व अन्य कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और अवशेषों को देख हंगामा शुरू कर दिया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस से मिलीभगत कर यहां पर काफी समय से पशुओं का अवैध कटान चल रहा है। फिलहाल वहां पर कुछ अवशेष पुराने पड़े थे और कुछ कंकाल, जबकि कुछ पशुओं का मांस ताजा पड़ा था। सूचना पर इंस्पेक्टर बड़ौत अजय शर्मा अपनी टीम के साथ कोताना खादर पहुंचे। हिंदू जागरण के मंच के कार्यकर्ताओं ने उनका घेराव कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बाद में एसडीएम दुर्गेश मिश्र व सीओ आलोक कुमार भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि आरोपियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed