फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Uproar over tearing of posters put up at shops

Baghpat News: दुकानों पर लगाए गए पोस्टर फाड़ने पर हंगामा

Wed, 24 Sep 2025 01:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Sep 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Uproar over tearing of posters put up at shops
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। शहर के पांडव मार्ग पर मुस्लिम समाज के लोगों ने एक मार्केट में दुकानों पर आई लव मोहम्मद के पोस्टर लगा दिए। तभी एक युवक ने सैलून की दुकान पर लगा पोस्टर फाड़ दिया। इसपर वहां भीड़ इकट्ठा हो गई और हंगामा शुरू कर दिया। पुलिसकर्मियों ने पहले उन्हें समझाकर शांत कराया और उनके नहीं मानने पर कार्रवाई की चेतावनी देकर खदेड़ दिया।
शहर के पांडव मार्ग पर स्थित चौधरी मार्केट में सैलून की दुकान करने वाले साकिब ने बताया कि उसने अपनी दुकान पर आई लव मोहम्मद का पोस्टर लगा दिया था। तभी एक युवक वहां आया और दुकान पर लगा पोस्टर फाड़कर चला गया। आरोप लगाया कि उसके साथी को दोबारा पोस्टर लगाने पर धमकी भी दी गई। उसके दुकान पर आने पर साथी ने पूरी घटना के बारे में बताया। उसने दूसरा पोस्टर अपनी दुकान पर लगा दिया।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि दोबारा युवक वहां आकर मार्केट के मालिक से दुकान खाली कराने की धमकी देने लगा। उधर, शोर होने पर लोगों की भीड़ लग गई। इसके बाद एआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष अकरम वहां आए और उन्होंने विरोध शुरू कर दिया। इसकी सूचना पर पुलिसकर्मी भी आ गए, जिन्होंने पहले भीड़ को समझाकर शांत कराने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने भीड़ को खदेड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed