फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Uproar over Secretaries' Transfers: BJP District President and CDO Clash at the Collectorate

Baghpat News: सचिवों के तबादलों पर घमासान, कलक्ट्रेट में भिड़े भाजपा जिलाध्यक्ष व सीडीओ

Tue, 02 Jun 2026 01:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Uproar over Secretaries' Transfers: BJP District President and CDO Clash at the Collectorate
बागपत। जिले में 39 सचिवों के तबादले के बाद जिले में घमासान शुरू हो गया है। सचिवों के तबादले को लेकर ही सोमवार को कलक्ट्रेट में भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा व सीडीओ अनिल कुमार सिंह में काफी देर तक जिलाधिकारी व विधायक के सामने नोकझोंक होती रही। जिलाध्यक्ष ने सचिवों के नियम विरुद्ध तबादले करने का आरोप लगाते हुए शिकायत कर जांच कराने की बात कही। इसके बाद डीडीओ व डीपीआरओ को फाइल लेकर कलक्ट्रेट में तलब किया गया मगर इसमें देर शाम तक कोई बदलाव नहीं हुआ।
विज्ञापन

जिले में 14 ग्राम विकास अधिकारियाें के तबादले शुक्रवार को किए गए थे तो 25 ग्राम पंचायत अधिकारियों के तबादले कर दिए गए। ग्राम पंचायत अधिकारियों की सूची जारी होने के चार घंटे के बाद ही नौ के तबादले में संशोधन कर दिया गया था। ग्राम विकास अधिकारियों के तबादले डीडीओ राहुल वर्मा ने किए तो ग्राम पंचायत अधिकारियाें के तबादले डीपीआरओ रमेश चंद्र गुप्ता ने किए और दोनों ने तबादलाें में अलग-अलग नियम लागू किए।
विज्ञापन

सचिवों ने यह मामला भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा को बताया तो उन्होंने रविवार को डीपीआरओ को सचिवों की समस्या से अवगत कराया। इसके बाद भी उनकी बात नहीं सुनी गई तो वह सोमवार को कलक्ट्रेट में चल रहे विद्यार्थियों के सम्मान समारोह के दौरान अधिकारियों पर भड़क गए। जिलाध्यक्ष कार्यक्रम से सीडीओ अनिल कुमार सिंह को उठाकर एक तरफ ले गए और वहां काफी देर तक सचिवों के तबादलों को लेकर नोकझोंक होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम अस्मिता लाल व रालोद विधायक डॉ. अजय कुमार के सामने ही जिलाध्यक्ष ने अफसरों पर सचिवों के तबादलों में खेल करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उनके फोन करने के बाद भी कई सचिवों को दूसरे ब्लॉक में भेज दिया गया। इस तरह उनको सजा दे दी गई। उन्होंने मामले में शासन तक शिकायत करने की बात कही। सीडीओ ने फाइल को देखने के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया।

जिलाध्यक्ष की नाराजगी देख तबादलों की फाइल तलब की
भाजपा जिलाध्यक्ष की नाराजगी देखने के बाद जिलाधिकारी ने तबादलों से जुड़ी फाइलों को तलब किया। उन्होंने डीडीओ राहुल वर्मा व डीपीआरओ रमेश चंद्र गुप्ता को फाइलों को लेकर कलक्ट्रेट में बुलाया। इसके बाद फाइलों को देखा गया और इसमें सभी की दोबारा जांच करने के लिए कहा गया।
सचिवों ने भी बैठक करके अफसरों के खिलाफ मोर्चा खोला बागपत। ग्राम पंचायत सचिवों ने कलक्ट्रेट के पास सोमवार को बैठक की। उन्होंने कहा कि अधिकारी नियमों के विरुद्ध तबादला कर रहे हैं और यदि कोई सचिव जाता है तो उनपर कार्रवाई की चेतावनी दी जाती है। तबादला करने में कोई नियम नहीं बनाया गया है, जिससे सचिवों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सचिवों ने बैठक करने के बाद सीडीओ अनिल कुमार सिंह के सामने समस्या को रखा और निस्तारण करने की मांग की। चेतावनी दी कि यदि समस्या का समाधान नहीं होता है तो जिलेभर के सचिव न्यायालय में अधिकारियों के खिलाफ वाद दायर करेंगे।



वर्जन

जिले में सचिवों का तबादला नियम के अनुसार किया गया है। जो सचिव तीन साल एक ब्लॉक में रह चुका है, सिर्फ उन्हें हटाया गया है। सचिवों की मांग के बाद फाइल को दोबारा देखा जा रहा है। अनिल कुमार सिंह, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed