फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Uproar over attempts to grab temple land

मंदिर की भूमि कब्जाने के प्रयास पर हंगामा

Mon, 03 Aug 2020 09:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Uproar over attempts to grab temple land
बड़ौत की लक्ष्मी नगर कालोनी में निर्माणधीन मंदिर पर पूजा करते लोग। - फोटो : BARAUT
-सूचना पर पहुंचे हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने शिव मंदिर का निर्माण कराया
विज्ञापन

बड़ौत। लक्ष्मी नगर कॉलोनी में कुछ दबंगों द्वारा मंदिर की भूमि कब्जा करने के प्रयास की सूचना पर सोमवार को हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और हंगामा किया। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। बाद में हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में शिव मंदिर का निर्माण शुरू कराया गया। इसको लेकर लोग काफी खुश नजर आए। मंच के जिलाध्यक्ष अंकित बड़ौत व युवा जिलाध्यक्ष नितिन जैन को सूचना मिली कि लक्ष्मी नगर कालोनी में कुछ दबंग लोग मंदिर की भूमि पर अवैध कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। इसकी सूचना पर दोनों नेता काफी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे और हंगामा करते हुए इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। बाद में मंच के कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में शिव मंदिर निर्माण का कार्य शुरू कराया गया। जिसके बाद छोटे बच्चों के द्वारा सावन के आखिरी सोमवार को वहां गंगाजल चढ़वाकर कर पूजा अर्चना की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अंकित बडौली, नितिन जैन, हरेंद्र तोमर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed