{"_id":"6aad995732ee1eee6f0f2778","slug":"crime-news-baghpat-news-c-28-1-bag1001-159019-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: घायल किसान की मौत, दोनों बहनों की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: घायल किसान की मौत, दोनों बहनों की हालत गंभीर
विज्ञापन
रमाला। किशनपुर गांव में माजरा फाटक पर बस स्टैंड के पास मंगलवार शाम को ट्रैक्टर की टक्कर से घायल किसान राजेंद्र सिंह (70) निवासी गांगनौली की शुक्रवार को मेरठ के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि घायल शबनूर और उसकी बहन शबनम निवासी की हालत मेरठ के निजी अस्पताल में गंभीर बनी हुई है। उनके पिता मतलूब ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।
गांगनौली गांव निवासी अनिल ने बताया कि उसके पिता राजेंद्र सिंह (70) खेती करते थे। मंगलवार को उसके पिता किसी काम से बड़ौत गए थे, जो शाम को वापस आते समय किशनपुर बस स्टैंड पर बस से नीचे उतरने लगे। तभी ट्रैक्टर ने राजेंद्र सिंह के अलावा शबनूर, उसकी बहन शबनम निवासी किशनपुर को टक्कर मारकर कुचल दिया।
तीनों का मेरठ के अलग-अलग निजी अस्पतालों में उपचार चल रहा था। शुक्रवार दोपहर उपचार के दौरान किसान राजेंद्र सिंह की मौत हो गई। जांच अधिकारी इंस्पेक्टर राकेश कुमार शर्मा का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर ट्रैक्टर चालक सुरेंद्र निवासी सूप के खिलाफ रिपाेर्ट दर्ज कर ली गई है।