{"_id":"6aad97f1fe703d4d5302739e","slug":"crime-news-baghpat-news-c-28-1-bag1001-159014-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: क्षतिग्रस्त पुलिया से नहर में गिरी गाड़ी, पांच लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: क्षतिग्रस्त पुलिया से नहर में गिरी गाड़ी, पांच लोग घायल
विज्ञापन
अमीनगर सराय। गौसपुर गांव के जाकिर के जनाजे में शामिल होने आ रहे दिल्ली के ओखला निवासी वाजिद की बोलेरो गाड़ी डौला में क्षतिग्रस्त पुलिया पर अनियंत्रित होकर सूखी पड़ी नहर में गिर गई।
इससे कार में वाजिद समेत पांच लोग फंस गए। उनकी चीख-पुकार सुनकर गांव के लोग दौड़कर वहां आए और बाहर निकालकर निजी चिकित्सक से उपचार कराया। वहां करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद जेसीबी मशीन से नहर में गिरी गाड़ी को बाहर निकाला गया।
गौसपुर गांव निवासी जाकिर की बीमारी के कारण बृहस्पतिवार को मौत हो गई थी। देर शाम उनका शव सुपुर्द-ए-खाक कराने की तैयारी चल रही थी। इसकी सूचना मिलने पर ओखला दिल्ली में रहने वाले रिश्तेदार वाजिद, अनवार, अमजद समेत पांच लोग अपनी बोलेरो गाड़ी से गौसपुर गांव आ रहे थे।
विज्ञापन
वाजिद ने बताया कि जैसे ही अमीनगर सराय-डौला मार्ग पर पहुंचे तो क्षतिग्रस्त पुलिया पर उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। इससे गाड़ी में सवार पांचों लोग घायल हो गए।
उन्होंने बाहर निकलने का प्रयास भी किया, लेकिन निकल नहीं पाए। इसके बाद मदद के लिए शोर मचाया। शोर सुनकर आए गांव के लोगों ने उन्हें बाहर निकाला। वाजिद ने बताया कि गनीमत रही कि नहर में पानी नहीं था। नहर में पानी रहता तो हादसा बड़ा हो जाता। इस मामले में सीओ सुकन्या शर्मा का कहना है कि उनको मामूली चोट लगी थी। उनकी हालत ठीक है, जो अपनी गाड़ी लेकर चले गए।