{"_id":"615dd6cc8ebc3e7637774a78","slug":"uproar-in-kotwali-over-the-death-of-woman-baraut-news-mrt559524789","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की मौत पर कोतवाली में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की मौत पर कोतवाली में हंगामा
विज्ञापन
महिला की मौत पर कार्यवाही न होने पर कोतवाल का घेराव करते हिरनवाड़ा के ग्रामीण।
- फोटो : BARAUT
परिजनों ने शव कोतवाली ले जाकर थाना प्रभारी को घेरा
पति समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पति व ससुराल वालों द्वारा महिला को फांसी लगाकर जान से मारने का प्रयास किया गया। इस दौरान पेट पर लात लगने से गर्भपात हो गया। इसके बाद बुधवार को उपचार के दौरान उसकी मेरठ में मौत हो गई। इससे आक्रोशित परिजन शव लेकर कोतवाली पहुंचे और हंगामा किया। परिजनों ने कोतवाली प्रभारी का घेराव किया। कोतवाली प्रभारी ने आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया। वहीं, शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
रूपा पुत्री (35) परदेशी हिरनवाड़ा जनपद शामली निवासी थी। उसकी शादी छह माह पूर्व गुराना रोड निवासी अमित से हुई थी। इसके कुछ दिन बाद से दहेज की मांग को लेकर ससुराल पक्ष के लोगों ने रूपा से मारपीट शुरू कर दी थी। दो दिन पहले भी उसे फांसी लगाकर जान से मारने का प्रयास किया था। इस दौरान रूपा के पेट पर लात लगने से गर्भपात हो गया था। इसके बाद से रूपा व उसके परिजन कोतवाली के चक्कर काट रहे थे परंतु उसे न्याय नहीं मिला। रूपा की हालत बिगड़ती देख परिजनों ने गत देर शाम उसे मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। इससे आक्रोशित परिजन रूपा का शव लेकर कोतवाली पहुंचे और हंगामा कर कोतवाली प्रभारी रवि रत्न सिंह का घेराव किया। उन्होंने पुलिस कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। हंगामा करने वालों में दीपंचद, बंगाली, राजेंद्र, राजकुमार, अमन, बबली, मीना, विमला, विनोद, ब्रजपाल व कल्लू शामिल रहे।
वहीं, सीओ आलोक कुमार का कहना है कि पीड़ित मृतका के भाई अमन ने पति अमित समेत चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी थी। इसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
मरने से पूर्व रूपा ने बनाई वीडियो
रूपा ने मरने से पूर्व मेरठ अस्पताल जाते वक्त वीडियो बनाकर पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। उधर, कोतवाली में रूपा के शव को लेकर पहुंची महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल था। उन्होंने भी पुलिस पर संगीन आरोप लगाए।