{"_id":"646b581ed88480f43602c3f6","slug":"uproar-in-kotwali-for-not-taking-action-in-case-of-broad-day-robbery-baghpat-news-c-31-1-smrt1003-753-2023-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: दिनदहाड़े लूट के मामले में कार्रवाई न होने पर कोतवाली में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: दिनदहाड़े लूट के मामले में कार्रवाई न होने पर कोतवाली में हंगामा
विज्ञापन
-पुलिस से हुई नोकझोंक, मामला बढ़ता देख एक को गिरफ्तार कर भेजा जेल
-पिज्जा खाने गए युवकों से मारपीट के बाद लूटी थी नकदी और सोने की चेन
फोटो संख्या 3
बड़ौत। नगरपालिका कॉम्प्लैक्स के पास रविवार को दिनदहाड़े भगवा हिन्द वाहिनी विद्यार्थी प्रकोष्ठ के जिला प्रभारी और उनकी बुआ के बेटे के साथ हुई मारपीट और लूट के मामले में कार्रवाई न होने पर भगवा हिन्द वाहिनी के कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने सोमवार को कोतवाली पहुंचकर हंगामा कर दिया। इस दौरान पुलिस कर्मियों से कार्यकर्ताओं की तीखी नोकझोंक भी हुई। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने आरोपियों की गिरफ्तारी को अनिश्चित कालीन धरना शुरू करने की चेतावनी दे डाली।
कोतवाली पहुंचे अतुल जैन, आलोक शास्त्री, दीपांशु गुप्ता ने बताया कि रविवार को भगवा हिन्द वाहिनी विद्यर्थी प्रकोष्ठ के जिला प्रभारी पर्व जैन पुत्र अमित जैन निवासी खिरनी मोहल्ला नेहरू रोड अपनी बुआ के बेटे नमन जैन पुत्र विजय जैन के साथ नगरपालिका काम्प्लेक्स में पिज्जा खाने गए थे। इस दौरान विशेष समुदाय के आठ से दस हथियार बंद युवकों ने दोनों पर जानलेवा हमला बोल दिया। नमन जैन से 12 हजार की नकदी और सोने की चेन लूट ली। आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन की ढीली कार्यशैली के चलते आरोपियों के हौंसले बुलंद हैं। यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उधर, उन्होंने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी न होने पर कोतवाली मेें ही अनिश्चित कालीन धरना शुरू करने की चेतावनी दी। इस संबंध में इंस्पेक्टर जनक सिंह चौहान ने बताया कि मामले में एक आरोपी राहिल अब्दुल निवासी गुराना रोड को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।