फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Uproar in Kanshiram Colony over dirt

गंदगी को लेकर कांशीराम कालोनी में हंगामा

Sat, 21 Mar 2020 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Uproar in Kanshiram Colony over dirt
बड़ौत (बागपत)। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित कांशीराम कालोनी में फैली गंदगी को लेकर शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने जमकर हंगामा किया। एक व्यक्ति ने गंदगी के ढेर पर बैठकर अनशन शुरू कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंची तो लोगों के साथ नोकझोंक हुई। नगरपालिका कर्मचारियों ने शनिवार को गंदगी हटाने का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया।
विज्ञापन

लोगों का कहना था कि कालोनी के लोग नारकीय जीवन जी रहे है। सफाई व्यवस्था ठप होने से कालोनी में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए है। शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं हो रही है। इसे लेकर लोगों ने हंगामा किया। सूचना के बाद कार्रवाई न होने पर कालोनी के ही पंडित जगदीश प्रसाद गंदगी के ढेर पर ही अनशन पर बैठ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हंगामा करने वाले लोगों को हटाने का प्रयास किया तो उनकी नोकझोंक हुई। मामला बढ़ता देख नगरपालिका के सफाई निरीक्षक सुनील कुमार शर्मा व अन्य मौके पर पहुंचे और शनिवार को गंदगी हटाने का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया। हंगामा करने वालों में सोविन्द, संजीव, निखिल, अशोक, नीटू, प्रमोद, जयवीर, धर्मेंद्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed