फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Uproar at the doctor's residence regarding post mortem

पोस्टमार्टम को लेकर डॉक्टर के आवास पर हंगामा

Sun, 07 Jun 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Uproar at the doctor's residence regarding post mortem
बागपत। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर हादसे में मारे गए युवकों के परिजन पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे। उन्होंने एक डॉक्टर पर पांच हजार रुपये मांगने का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने डॉक्टर के आवास पर भी हंगामा किया। पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। बाद में दूसरे डॉक्टर को बुलाकर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

गाजियाबाद के मीरपुर निवासी युवक आशु पुत्र निर्दोष, सोनू पुत्र हरपाल और महेश पुत्र हरस्वरुप किसी काम से मुरादनगर जा रहे थे। शनिवार को ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर रटौल अंडर पास के समीप उनकी कार रेत से लदे ट्रक से टकरा गई । इस हादसे में तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। रविवार को मृतकों के परिजनों ने पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक पर पांच हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया और आरोपी चिकित्सक के आवास पर हंगामा किया और चिकित्सक के खिलाफ सीएमओ डॉ. आरके टंडन से शिकायत।
विज्ञापन

इस दौरान भारतीय किसान संगठन के अध्यक्ष महिपाल सिंह, उपाध्यक्ष धर्मपाल उर्फ पिंटू और मांगेराम समेत अन्य लोग भी मौके पर पहुंचे। डॉक्टर के आवास पर हंगामा किया और नाराजगी जताई। चिकित्सक के आवास पर लोगों के हंगामा करने की सूचना पर कोर्ट चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत किया। सीएमएस डॉ. बीएलएस कुशवाहा ने कहा डॉक्टर ने किसी वजह से पोस्टमार्टम से इंकार कर दिया था। रुपये मांगने का आरोप गलत है। स्वास्थ्य विभाग ने दूसरे डॉक्टर को बुलाकर पोस्टमार्टम करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed