UP Board Result 2024: 12वीं में बागपत के वीशु चौधरी दूसरे नंबर पर, ये है सफलता का राज, बनना चाहते हैं डॉक्टर
UPMSP UP Board Class 10th 12th Results 2024 Updates: यूपी बोर्ड के दसवीं और 12वीं का परिणाम जारी हो गया है। इंटरमीडिएट में बागपत के वीशु चौधरी ने दूसरा स्थान हासिल किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UPMSP UP Board Class 10th 12th Results 2024 Updates: यूपी बोर्ड के दसवीं और 12वीं का परिणाम जारी हो गया है। वहीं, इंटरमीडिएट में बागपत के बड़ौत निवासी वीशु चौधरी ने दूसरा स्थान पाया है। विष्णु बागपत के श्रीराम इंटर कॉलेज के छात्र है।
वीशु चौधरी के 97.60 प्रतिशत मार्क्स आए। विष्णु ने 500 में से 488 नंबर लाकर बागपत के साथ पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। उनकी इस सफलता के पूरे जिले में खुशी का माहौल है। वहीं, वीशु चौधरी के घर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
वीशु ने प्रदेश में लहराया परचम
यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट के रिजल्ट में श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र वीशु चौधरी ने परचम लहराते हुए 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है।
किस विषय में कितने अंक?
मूल रूप से तवेलागढ़ गांव हाल बड़ौत निवासी उपेंद्र चौधरी के बेटे वीशु चौधरी ने यूपी बोर्ड के इंटरमीडिएट रिजल्ट में 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर यूपी में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। वीशु चौधरी ने अंग्रेजी में 98, भौतिक विज्ञान में 98, केमिस्ट्री में 97, हिंदी में 96 व बायो में 99 अंक प्राप्त कर कुल 500 में से 488 प्राप्त किए हैं।
वीशु इसलिए बनना चाहते हैं डॉक्टर
वीशु डॉक्टर इसलिए बनना चाहते हैं ताकि क्षेत्र के लोगों की स्वास्थ्य सेवाएं कर सकें। वहीं, उनकी सफलता पर कॉलेज में मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया गया। खुशी जताने वालों में कॉलेज के डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी, कॉलेज के प्रधानाचार्य राजीव तोमर, योगेश राणा, रणपाल मोनिका, गौरव वर्मा आदि शामिल रहे।