Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Upload details of teachers for examination duty by November 15.

Baghpat News: परीक्षा ड्यूटी के लिए शिक्षकों का ब्योरा 15 नवंबर तक करें अपलोड

Sun, 01 Nov 2026 12:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Upload details of teachers for examination duty by November 15.
- इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 25 हजार परीक्षार्थी होंगे शामिल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का विवरण यूपी बोर्ड के पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य कर दिया गया है। वर्ष 2027 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षाओं में परीक्षकों की ड्यूटी लगाने के लिए कंप्यूटरीकृत पहचान-पत्र बनाए जाएंगे। इसके लिए सभी प्रधानाचार्यों को 15 नवंबर तक बोर्ड की वेबसाइट पर विवरण अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं।
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। जनपद में बोर्ड परीक्षा के लिए 35 केंद्र निर्धारित किए गए हैं और इनपर आपत्ति मांगी थी। अब आपत्तियों का निस्तारण करने की प्रक्रिया चल रही है, जिसके बाद अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी। इस बार हाईस्कूल में 13,400 और इंटरमीडिएट में 11,600 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। बोर्ड परीक्षा में कक्ष निरीक्षक, केंद्र व्यवस्थापक, सहायक केंद्र व्यवस्थापक, परीक्षा सहायकों, प्रयोगात्मक परीक्षा के परीक्षकों आदि की नियुक्ति ऑनलाइन सॉफ्टवेयर के माध्यम से की जाती है।
विज्ञापन

इसके लिए सभी विद्यालयों को विवरण परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करना अनिवार्य है। परिषद ने परीक्षा केंद्रों पर शिक्षक व कर्मचारियों की तैनाती के लिए सभी विद्यालय के प्रधानाचार्यों को विवरण अपलोड करने के निर्देश दिए। जिला विद्यालय निरीक्षक राजीव कुमार यादव ने बताया कि परिषद की ओर से 15 नवंबर तक सभी कर्मचारियों व शिक्षकों का विवरण अपलोड करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवरण में शिक्षकों के नाम, पदनाम, जन्मतिथि, नियुक्ति तिथि, मोबाइल फोन नंबर और अध्यापन का विषय दर्ज किया जाएगा। शिक्षक की नियुक्ति जिस कक्षा के लिए है उनके अध्यापन का विषय कोड उसी कक्षा के निर्धारित कोड के अनुरूप दर्ज होगा। यदि किसी भी प्रधानाचार्य ने डाटा अपलोड करने में लापरवाही बरती तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed