{"_id":"67fb77f8e6377c7532054d1d","slug":"up-why-150-villages-of-baghpat-went-dark-lakhs-of-people-got-neither-electricity-nor-water-read-the-news-2025-04-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: क्यों हो गया बागपत के 150 गांवों में अंधेरा, लाखों लोगों को ना बिजली मिली ना ही पानी, पढ़ें खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: क्यों हो गया बागपत के 150 गांवों में अंधेरा, लाखों लोगों को ना बिजली मिली ना ही पानी, पढ़ें खबर
Sun, 13 Apr 2025 02:08 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sun, 13 Apr 2025 02:08 PM IST
सार
आंधी और बारिश के कारण जिले के 35 खंभे टूट गए। बिजली व्यवस्था एकदम धड़ाम हो गई। हालांकि विद्युत विभाग की टीम लगातार तारों को दुरुस्त करने में जुटी रही।
विज्ञापन
बिजली के गिरे खंभे को उठाते कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शुक्रवार शाम आंधी से ध्वस्त हुई बिजली आपूर्ति व्यवस्था दूसरे दिन शनिवार को भी ठप रही। बिजली नहीं मिलने से करीब 150 गांव रातभर अंधेरे में डूबे रहे तो दिन में पेयजल संकट गहरा गया। कहीं 12 घंटे तो कहीं 24 घंटे बिजली आपूर्ति ठप रहने से लाखों लोग परेशान रहे।
विज्ञापन
बागपत के लहचौड़ा गांव में आंधी के कारण ध्वस्त हुई फसल को देखते किसान रामआसरे।
- फोटो : अमर उजाला
बागपत में आंधी से तीन दर्जन विद्युत उप केंद्रों व 200 फीडरों की लाइनें ब्रेकडाउन में रहीं। बागपत समेत ग्रामीण क्षेत्रों में 35 खंभे टूट गए तो जगह-जगह लाइनों के तार टूट गए। हालांकि, आंधी और बरसात बंद होने के बाद ऊर्जा निगम की टीम शुक्रवार को रातभर तथा शनिवार को दिनभर ब्रेकडाउन अटेंड करने में जुटी रही। काफी गांवों में सुबह तक बिजली आपूर्ति बहाल हो गई तो कुछ गांवों में शनिवार शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा कस्बे में डूंडाहेड़ा के पास लाइन में फाल्ट आने से छह घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। एसडीओ पवन कुमार ने बताया कि करीब 11 बजे फाल्ट दूर कर बिजली आपूर्ति बहाल कराई। वहीं खेकड़ा के पास हाईटेंशन लाइन में फाल्ट आने से रटौल तथा फिरोजपुर विद्युत उपकेंद्रों को बिजली नहीं मिली। इससे 30 गांवों में करीब 20 घंटे बिजली ठप रहने से हजारों ग्रामीणों को परेशानी हुई।
दाहा क्षेत्र के 220 केवीए क्षमता के कान्हड़ विद्युत केंद्र व 33 केवीए क्षमता के छह विद्युत उपकेंद्रों पर ब्रेकडाउन रहा। इससे 30 गांवों में 20 घंटे बिजली आपूर्ति ठप रहने से गांवों में जन जीवन अस्त-व्यस्त हो कर रह गया।
हालांकि बाद में बिजली आपूर्ति मिलने से लोगों को राहत की सांस मिली। वही जिले में कुछ गांवों में शनिवार की देर शाम तक भी नलकूपों की बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई थी।
हालांकि बाद में बिजली आपूर्ति मिलने से लोगों को राहत की सांस मिली। वही जिले में कुछ गांवों में शनिवार की देर शाम तक भी नलकूपों की बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई थी।