फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   UP: The video of taking overrate of liquor is going viral on social media and DM said action will be taken

Baghpat : खातिरदारी के बाद शराब के ओवररेट लेने का वीडियो वायरल, डीएम बोले- ऐसी हरकत बर्दाश्त नहीं

Mon, 20 Mar 2023 09:38 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Mon, 20 Mar 2023 09:38 PM IST
सार

Baghpat News : खातिरदारी के बाद अब शराब के ओवररेट लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। डीएम ने कहा कि ऐसी हरकत बर्दाश्त नहीं होगी।

विज्ञापन
UP: The video of taking overrate of liquor is going viral on social media and DM said action will be taken
बागपत समाचार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत जनपद के बड़ौत में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर स्थित शराब के एक ठेके पर ओवररेट की शिकायत मिलने के बाद डीएम द्वारा जांच के लिए भेजी गई आबकारी टीम की ठेका संचालक द्वारा खातिरदारी की गई थी। अब उसी ठेके का ओवररेट का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। डीएम ने टीम के खिलाफ कार्रवाई की बात कहीं।

विज्ञापन


हाल ही में डीएम राजकमल यादव के निर्देश पर आबकारी टीम ने हाईवे स्थित एक ठेके पर ओवररेट की शिकायत की जांच की थी। ठेके पर टीम की खातिरदारी का वीडियो वायरल हुआ था। जिस पर आबकारी टीम की खूब फजीहत हुई थी। टीम ने जांच के बाद ठेके को क्लीन चिट दे दी थी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Shamli: 13 साल की किशोरी के साथ दुष्कर्म, गर्भवती होने पर उजागर हुआ मामला, पीड़िता का कराया गर्भपात
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं मामला संज्ञान में आने के बाद जिला आबकारी अधिकारी अखिलेश कुमार ने टीम को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगने की बात कहते हुए पल्ला झाड़ लिया था, लेकिन अब फिर उसी ठेके का ओवररेट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें: इश्क का चढ़ा ऐसा भूत: आठ साल छोटे प्रेमी को तमंचा चलाना सिखाया, फिर पति को ठिकाने लगाया, सच जान अफसर भी हैरान

डीएम राजकमल यादव ने कहा कि किसी भी कीमत पर ओवररेट और जांच के लिए पहुंची आबकारी टीम की खातिरदारी का मामला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। टीम और ठेका संचालक के खिलाफ जल्द जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed