फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP News : Wife Shivani killed her husband in love affair case with a lover of eight years younger

इश्क का चढ़ा ऐसा भूत: आठ साल छोटे प्रेमी को तमंचा चलाना सिखाया, फिर पति को ठिकाने लगाया, सच जान अफसर भी हैरान

Mon, 20 Mar 2023 05:40 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 20 Mar 2023 05:40 PM IST
सार

UP News : शादीशुदा महिला पर इश्क का ऐसा भूत चढ़ा कि उसने पति को ही मारने की साजिश रच डाली। महिला ने आठ साल छोटे प्रेमी को तमंचा चलाना सिखाया और फिर पति को ठिकाने लगा दिया।

विज्ञापन
UP News : Wife Shivani killed her husband in love affair case with a lover of eight years younger
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ जनपद के फलावदा की रहने वाली महिला शिवानी ने प्रेमी के साथ मिलकर पहले खौफनाक साजिश रची और फिर पति को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस को शक हुआ तो पत्नी से पूछताछ की गई। वहीं पुलिस की पूछताछ में आरोपी महिला ने वारदात की पूरी सच्चाई उगल दी। पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


मामले की सच्चाई जानकर पुलिस अफसर भी हैरान
नंदग्राम थाना पुलिस ने ई-ब्लाक में 17 दिन पहले हुई पिकअप चालक कपिल चौधरी (43) की हत्या का खुलासा किया है। पत्नी ने ही मोबाइल रिपेयर की दुकान करने वाले 20 वर्षीय प्रेमी से पति कपिल की हत्या कराई। महिला अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती थी, जिसमें कपिल बाधक बन रहा था। हत्या कराने के लिए महिला ने खुद प्रेमी को तमंचा चलाना सिखाया था। वारदात से पूर्व महिला ने पति को नींद की गोलियां खिला दी थीं। पुलिस ने आरोपी पत्नी व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


एसीपी नंदग्राम आलोक दुबे ने बताया कि तीन मार्च को ई-ब्लाक निवासी शिवानी उर्फ सीमा ने पुलिस को सूचना दी थी कि उसके पति कपिल चौधरी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच घायल को अस्पताल पहुंचाया, उपचार के दौरान दिल्ली के जीटीबी अस्पताल उसकी मौत हो गई थी। शिवानी ने बताया था कि आर्थिक तंगी के कारण पति ने खुद को गोली मारी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया तो उसकी रिपोर्ट ने मौत का राज खोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: कंकरखेड़ा में चल रहा था धर्म परिवर्तन का खेल, दो साल में 50 से ज्यादा लोगों के धर्मांतरण का आरोप

कपिल दाएं हाथ से करता था काम, गोली लगी थी बायीं ओर
कपिल के सिर में बायीं ओर गोली लगी थी, जबकि वह दाएं हाथ से काम करता था। एसीपी का कहना है कि दाएं हाथ से काम करने वाला व्यक्ति का बाएं हाथ से गोली चलाना संभव नहीं है। शक होने पर तमंचे को फिंगर प्रिंट की जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। दूसरी ओर, महिला के फोन की कॉल डिटेल खंगाली गई। कॉल डिटेल में एक नंबर पर कई बार कॉल होना पाया गया। महिला से पूछताछ की गई तो उसने सेवा नगर नंदग्राम निवासी अंकुश से संबंध होने और हत्या कराने की बात स्वीकार कर ली।

मूलरूप से डुमरियागंज, सिद्धार्थ नगर के गांव तरेना का रहने वाला 20 वर्षीय अंकुश नंदग्राम ई-ब्लाक में मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान चलाता है। फलावदा, मेरठ की रहने वाली महिला शिवानी भी इसी ब्लॉक में किराए पर रहती है और अंकुश की दुकान पर मोबाइल रिचार्ज कराने जाती थी। इसी दौरान दोनों में दोस्ती हुई और फिर बीते नवंबर माह में संबंध बन गए। महिला ने आयु में आठ साल छोटे प्रेमी के साथ रहने की ठान ली थी। उन्होंने कपिल की हत्या करने की योजना बनाई।

यह भी पढ़ें: Meerut News: हाजी याकूब की 31 करोड़ 70 लाख की संपत्ति जल्द होगी जब्त, 32 वाहन भी हैं शामिल

तमंचा चलाना सिखाया
शिवानी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसके पति कपिल चौधरी ने उसे तमंचा चलाना सिखाया था। हत्या के लिए उसने अपने प्रेमी को तमंचा चलाना सिखाया और इसके बाद पति की हत्या करा दी। पुलिस के मुताबिक, महिला ने वारदात को अंजाम देने के दौरान व्हाट्सएप कॉल की थी। वारदात को अंजाम देने के बाद सिम तोड़कर मोबाइल को पानी में फेंक दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed