{"_id":"6853b5f7c00dd823c80d19ed","slug":"up-police-constable-accused-of-exploitation-woman-claims-two-year-abuse-under-pretext-of-marriage-2025-06-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: शादी का झांसा देकर दो साल तक शोषण, अब सिपाही मुकरा…पीड़िता बोली- 'बच्चों संग जान दे दूंगी'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: शादी का झांसा देकर दो साल तक शोषण, अब सिपाही मुकरा…पीड़िता बोली- 'बच्चों संग जान दे दूंगी'
Thu, 19 Jun 2025 12:32 PM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Thu, 19 Jun 2025 12:32 PM IST
सार
बड़ौत के छपरौली थाना क्षेत्र की एक विवाहिता ने सहारनपुर में तैनात यूपी पुलिस के सिपाही पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
up police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बड़ौत के छपरौली थाना क्षेत्र की एक विवाहिता ने सहारनपुर में तैनात यूपी पुलिस के सिपाही पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर दो साल तक उसका शारीरिक और भावनात्मक शोषण किया। पीड़िता ने अब बागपत पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।
शिकायत के अनुसार, पीड़िता अपने पति से अलग रह रही थी। इस दौरान उसके संपर्क में एक पुलिसकर्मी आया, जो उसके पति के परिवार से जुड़ा बताया जा रहा है। पहले तो विवाहिता ने रिश्ता ठुकरा दिया, लेकिन धीरे-धीरे फोन पर बातचीत बढ़ती गई। आरोप है कि पिछले दो वर्षों से आरोपी सिपाही उसे शामली, कांधला और बागपत के होटलों में ले जाता रहा।
यह भी पढ़ें: Meerut: प्रेम-प्रसंग में युवक ने खुद को आग लगाई, पता चलने की फंदे पर लटककर प्रेमिका ने दे दी जान

1 जनवरी 2024 को वह उसे शामली के भभीसा गांव के एक होटल में ले गया, और फिर चार दिन तक कांधला के एक होटल में ठहराया। इसी दौरान उसकी निजी तस्वीरें और वीडियो बना ली गईं। पीड़िता का आरोप है कि अब जब उसने शादी की बात की तो आरोपी ने साफ इनकार कर दिया, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी भी दी।
हद तब हो गई जब पीड़िता ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उसने कहा कि अगर उसे न्याय नहीं मिला, तो वह अपने बच्चों समेत आत्महत्या करने को मजबूर हो जाएगी। यह वीडियो अब वायरल हो चुका है और मामले ने गंभीर मोड़ ले लिया है।
पुलिस का कहना है कि मामला संज्ञान में है और निष्पक्ष जांच की जा रही है। पीड़िता की सुरक्षा और मानसिक स्थिति को देखते हुए संवेदनशीलता से कार्रवाई का भरोसा दिया गया है।