{"_id":"66d5b4892cb8a6fc870031d6","slug":"up-news-mp-naveen-jindal-will-come-to-meet-dera-chief-ram-rahim-today-2024-09-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: डेरा प्रमुख राम रहीम से मिलने आएंगे सांसद नवीन जिंदल, आखिर क्या होगी चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: डेरा प्रमुख राम रहीम से मिलने आएंगे सांसद नवीन जिंदल, आखिर क्या होगी चर्चा
Mon, 02 Sep 2024 06:21 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Mon, 02 Sep 2024 06:21 PM IST
सार
भाजपा सांसद नवीन जिंदल मंगलवार को डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम से मिलने बरनावा आश्रम आ रहे हैं।
विज्ञापन
गुरमीत राम रहीम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भाजपा के कुरुक्षेत्र के सांसद नवीन जिंदल हेलीकॉप्टर से कल ( आज ) मंगलवार को डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम से मिलने बरनावा आश्रम में आ रहे हैं। उनका हेलीकॉप्टर बिनौली के न्यू एरा वर्ल्ड स्कूल के मैदान में उतरेगा।
विज्ञापन
रोहतक की सुनारिया जेल में दुष्कर्म व हत्या के मामले में उम्र कैद की सजा काट रहा डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम 21 दिनों की फरलो पर बरनावा के डेरा सच्चा सौदा आश्रम में आया हुआ है। भाजपा के कुरुक्षेत्र के सांसद नवीन जिंदल मंगलवार सुबह हेलीकॉप्टर द्वारा डेरा प्रमुख से मिलने बरनावा आश्रम में पहुंचेंगे। उनका हेलीकॉप्टर बिनौली के न्यू एरा वर्ल्ड स्कूल के मैदान में उतरेगा। इसके लिए मैदान की साफ सफाई करा दी गयी है। थाना पुलिस ने भी हेलीकॉप्टर के उतरने के स्थल का निरीक्षण किया। यहां से सांसद नवीन जिंदल को गाड़ी द्वारा पुलिस सुरक्षा में बरनावा के डेरा सच्चा सौदा आश्रम में ले जाया जाएगा।