{"_id":"66dd5d168a79048d4c0089b8","slug":"up-news-i-don-t-know-who-vinesh-phogat-is-suresh-raina-2024-09-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: सुरेश रैना बोले, विनेश फोगाट कौन है, मैं नहीं जानता... शादी के बाद दूसरी बार बागपत ससुराल पहुंचे रैना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: सुरेश रैना बोले, विनेश फोगाट कौन है, मैं नहीं जानता... शादी के बाद दूसरी बार बागपत ससुराल पहुंचे रैना
Sun, 08 Sep 2024 01:47 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sun, 08 Sep 2024 01:47 PM IST
सार
बागपत में अपनी ससुराल पहुंचे सुरेश रैना ने कहा कि वे विनेश फोगाट को नहीं जानते। शादी के बाद रैना दूसरी बार अपनी ससुराल आए थे।
विज्ञापन
बागपत पहुंचे सुरेश रैना।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय क्रिकेटर रहे सुरेश रैना ने कहा कि मैं नहीं जानता विनेश फोगाट कौन हैं और उन्होंने कौन सी पार्टी ज्वाइन की है।
विज्ञापन
ग्रामीणों के साथ सुरेश रैना।
- फोटो : अमर उजाला
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्टार सुरेश रैना रविवार को गांव बामनौली में अपनी ससुराल पहुंचे। यहां उन्होंने शेषनाग मंदिर में पत्नी संग दर्शन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सुरेश रैना को सम्मानित करते ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान उनसे विनेश फोगाट के कांग्रेस ज्वाइन करने और हरियाणा में उनके पक्ष में प्रचार करने के बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता विनेश कौन है, उन्होंने कौन सी पार्टी ज्वाइन की है, तो मैं प्रचार करने क्यों जाऊंगा। मैं यहां केवल मंदिर में दर्शन करने आया हूं।
रैना के साथ सेल्फी लेते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
भारतीय क्रिकेट में कमेंटेटर से इतर उनकी आगे क्या भूमिका हो सकती है, इस सवार पर रैना ने कहा कि यह तो समय ही बताएगा, अभी वे कमेंटरी का लुत्फ उठा रहे हैं। सुरेश रैना शादी के बाद दूसरी बार अपनी ससुराल पहुंचे थे।