फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   UP News: Conflict in two sides and six people injured including women in a village of Baghpat city

बागपत: दो पक्षों में संघर्ष, जमकर चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, महिला सहित छह लोग घायल

Tue, 14 Dec 2021 11:04 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Tue, 14 Dec 2021 11:04 AM IST
सार

बागपत में दो पक्षों में मामूली विवाद को लेकर संघर्ष हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों के लोगों में जमकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले। संघर्ष में महिला सहित छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
UP News: Conflict in two sides and six people injured including women in a village of Baghpat city
अस्पताल में भर्ती घायल व्यक्ति। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बागपत के ललियाना गांव में दो पक्षों के बीच जमकर संघर्ष हुआ। दोनों पक्षों के लोगों में लाठी-डंडे और धारधार हथियार चले, जिसमें महिलाओं सहित छह लोग घायल हो गए। उधर, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को पिलाना सीएचसी पर भर्ती कराया, जहां से उन्हें बागपत जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन


ललियाना निवासी इस्लामु पुत्र जहीर शादियों में तंदूर लगाने का काम करता है। तीन दिन पहले किसी बात को लेकर इस्लामु और शहजाद पुत्र कमीशन की बहस हो गई थी। इसके बाद दोनों वापस घर चले गए। वहीं सोमवार शाम को इस्लामु ललियाना में ही होटल से रोटी लेकर घर आ रहा था तभी रास्ते में उसे शहजाद, सलमान और फुरकान मिले। इस दौरान तीनों उसके साथ मारपीट करने लगे तो वह भागकर घर आ गया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: खौफनाक मंजर: भरभराकर गिरा दो मंजिला मकान, इलाके में मची चीख-पुकार, देखिए हादसे की तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद शहजाद आधा दर्जन लोगों के साथ इस्लामु के घर ही पहुंच गया। फिर दोनों पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ और ईंट-पत्थर, लाठी-डंडे व धारधार हथियार चले। संघर्ष में एक पक्ष से इस्लामु पुत्र जहीर, जमीला पत्नी शकील, शबाना पत्नी यासीन व आमिर, वरीश और शकील घायल हो गए। 

यह भी पढ़ें: भीषण आग से मचा हाहाकार : दुकान के भीतर जलती रहीं तीन जिंदगी, गूंजती रही बेबस परिजनों की चीत्कार

सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची और पुलिस ने सभी घायलों को पिलाना सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। इस्लामु पक्ष ने थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed