फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   UP naseemuddin siddiqui said BJP is weakening democracy by dividing the country in the name of caste

UP: नसीमुद्दीन सिद्दीकी बोले, जाति के नाम पर देश को बांटकर लोकतंत्र को कमजोर कर रही भाजपा

Sat, 05 Nov 2022 02:54 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 05 Nov 2022 02:54 PM IST
सार

यूपी के बडौत में कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी बोले जाति के नाम पर देश को बांटकर  भाजपा लोकतंत्र को कमजोर कर रही हैं। इस प्रयास को नाकाम करने के लिए राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर निकले हैं।

विज्ञापन
UP naseemuddin siddiqui said BJP is weakening democracy by dividing the country in the name of caste
Nasimuddin Siddiqui from congress - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत के बडौत में कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि पार्टी पूरी ताकत से निकाय चुनाव में उतरेगी। कहा कि जाति के नाम पर भाजपा देश को बांटकर लोकतंत्र को कमजोर कर रही है। इस प्रयास को नाकाम करने के लिए राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर निकले हैं।

विज्ञापन


वे शनिवार को निवर्तमान जिलाध्यक्ष चौधरी रामकुमार सिंह के आवास पर पत्रकारों से बातचीत करने के बाद गुराना रोड पर जिलाध्यक्ष डाक्टर यूनूस चौधरी के आवास  पर पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा का मुख्य उद्देश्य जहां एक ओर देश की जनता को बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी भ्रष्टाचार से निजात दिलाने का है, वहीं दूसरी ओर देश की जनता को धर्म और जाति के नाम पर बांट कर देश के लोकतंत्र को कमजोर करने की भाजपा की नीति के विरोध में जनता को जागरूक करना भी है I
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut pollution: वायु गुणवत्ता आयोग ने बंद कराए 42 उद्योग, धुएं, पराली और कूड़ा जलने से बढ़ रहा प्रदूषण
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि 'दलित और मुस्लिम किसी का बंधवा मजदूर नहीं हैं। चुनाव आते ही हिंदू, मुस्लिम, जेहाद और मंदिर-मस्जिद की बात करती है। लेकिन, युवाओं, रोजगार और देश की तरक्की की बात नहीं करती है। निकाय चुनाव में कांग्रेस इस बार सफलता हासिल करेगी। कांग्रेस का जाति धर्म की राजनीति से कोई मतलब नहीं है। किसान, मजदूर, मजबूर और महिला सभी की हक की लड़ाई केवल कांग्रेस सड़कों पर उतर कर लड़ रही है।

जब से देश और यूपी में भाजपा की सरकार बनी है। जनता परेशान है। हर तरफ हाहाकार मचा हुआ है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को हिदायत दी कि निष्क्रिय पदाधिकारियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर शहरध्यक्ष राकेश शर्मा, सत्यपाल पथौलिया, शकील अहमद, राहत, लतीफ ठेकेदार, हरेंद्र तोमर शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed