{"_id":"6249489f78ea7e79161d3ee2","slug":"up-murder-news-ado-panchayat-private-driver-was-brutally-murdered-in-baraut-baghpat","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बड़ौत में एडीओ पंचायत के निजी ड्राइवर की गला रेतकर बेरहमी से हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बड़ौत में एडीओ पंचायत के निजी ड्राइवर की गला रेतकर बेरहमी से हत्या
Sun, 03 Apr 2022 12:46 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, बड़ौत/ बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, बड़ौत/ बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 03 Apr 2022 12:46 PM IST
सार
बड़ौत की कृष्णा नगर कॉलोनी में एडीओ पंचायत के निजी चालक की गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। घटना के बाद से उसका साथी उसके कमरे से फरार है।
विज्ञापन
क्राइम न्यूज यूपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बड़ौत की कृष्णा नगर कॉलोनी में एडीओ पंचायत के निजी चालक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद से उसका साथी उसके कमरे से फरार है। मृतक युवक एडीओ पंचायत पिलाना का निजी चालक था। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: शामली: नवरात्र के दौरान कुट्टू के आटे से बना भोजन खाने से आठ लोगों की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार फैजपुर निनाना गांव के रहने वाला 40 वर्षीय कमलराम बड़ौत के कृष्णा नगर में संजू के मकान में किराए पर कमरा लेकर रहता था, जबकि उसकी पत्नी दो बच्चों के साथ दिल्ली रहती है। कमलराम के साथ दिल्ली का रहने वाला एक व्यक्ति रहता था, जो कि नगर में फलों की ठेली लगाता था। दोनों एक ही कमरे में किराए पर रहते थे।
विज्ञापन
कमलराम के भतीजे सन्नी ने बताया कि वह भी कृष्णा नगर के पास लक्ष्मी नगर में रहता है। सुबह उसके पास उसके चाचा के पड़ोसी ने फोन कर घटना की जानकारी दी, जिसके बाद उसने 112 नंबर पर फोन किया, लेकिन फोन नहीं मिला तो वह परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचा और पुलिस को जानकारी दी।
यह भी पढ़ें: मेरठ: मरीज की मौत पर अस्पताल में हंगामा, तीन बहनों का अकेला भाई था युवक
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो कमरे में कमलराम का शव पड़ा हुआ था और उसका साथी कमरे से फरार था। कोतवाली एमएस गिल ने बताया कि शव को बरामद कर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है।
बताया कि कमलराम की गला रेतकर हत्या की गई है। मामले की जांच शुरू कर दी है। कमलराम की पत्नी को भी घटना की जानकारी दी जा चुकी है। शक के आधार पर कमलराम के साथी की तलाश की जा रही है। कमलराम एडीओ पंचायत खेकड़ा और पिलाना ब्लाॅक का निजी चालक था।