{"_id":"6911fac52953b29e0e0e7b7d","slug":"up-horrific-accident-near-balaini-toll-canter-crushed-three-youths-from-meerut-two-died-2025-11-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: बालैनी टोल के पास भयानक हादसा, कैंटर ने मेरठ के तीन युवकों को कुचला, दो की मौत, तीसरे का हुआ ये हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बालैनी टोल के पास भयानक हादसा, कैंटर ने मेरठ के तीन युवकों को कुचला, दो की मौत, तीसरे का हुआ ये हाल
Mon, 10 Nov 2025 08:16 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Mon, 10 Nov 2025 08:16 PM IST
सार
Baghpat News: मेरठ के रिठानी निवासी पेंटर नितिन, दिनेश और भूपेंद्र सोनीपत के बहालगढ़ में काम कर बाइक से घर लौट रहे थे। बालैनी टोल प्लाजा के पास दर्दनाक हादसा हो गया।
विज्ञापन
दिनेश और नितिन की फाइल फोटो और अस्पताल में भर्ती भूपेंद्र।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे पर बालैनी टोल प्लाजा पर सोमवार दोपहर बाइक सवार पेंटर नितिन (24), दिनेश (27) और भूपेंद्र निवासी रिठानी जिला मेरठ को कैंटर ने कुचल दिया। इसमें नितिन और दिनेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल भूपेंद्र का जिला अस्पताल में उपचार कराया गया। हादसे के बाद आए पुलिसकर्मियों ने चालक को गिरफ्तार कर कैंटर को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
युवकों की बाइक और मौके पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ जिले के रिठानी निवासी दिनेश, नितिन और भूपेंद्र सोनीपत जिले के बहालगढ़ में रंगाई-पुताई का कार्य कर रहे थे। सोमवार दोपहर तीनों बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे।मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे पर जैसे ही बालैनी टोल प्लाजा पर पहुंचे तो एक कैंटर से आगे निकलने के प्रयास में उनकी बाइक टोल के प्लेटफार्म से टकरा गई। बाइक अनियंत्रित होने पर कैंटर से साइड लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
दिनेश, नितिन व भूपेंद्र सड़क की तरफ गिर गए और पीछे से आए कैंटर ने तीनों को कुचल दिया। पूरी घटना टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। हादसे के बाद राहगीर और टोलकर्मी वहां आए। कैंटर के नीचे आने से दिनेश और नितिन की मौके पर ही मौत हो गई।
लोगों ने घायल भूपेंद्र का पिलाना सीएचसी में उपचार कराया। जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिसकर्मियों ने मृतकों के परिवार वालों को हादसे की जानकारी दी। सोमवार देर शाम थाने पहुंचे पेंटर दिनेश के भाई मोहित ने कैंटर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
सड़क पर गिरते ही दिनेश के सिर से उतर गया हेलमेट
सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में हाईवे पर गिरे तीनों पेंटरों को कैंटर कुचलता हुआ नजर आ रहा है। इसमें बाइक चालक दिनेश के सिर पर हेलमेट लगा हुआ था। फुटेज में सड़क पर गिरते ही दिनेश के सिर से हेलमेट उतरकर दूर चला गया। इसके बाद दिनेश का सिर कैंटर के पहिए के नीचे आ गया।

दो-दो भाइयों में छोटे थे नितिन और दिनेश
रिठानी निवासी पेंटर नितिन अविवाहित और दो भाइयों में छोटे थे। वह अपने बड़े भाई के साथ टेंट का काम भी संभालते थे। इनके अलावा दिनेश भी दो भाइयों में छोटे थे। उनके परिवार में पत्नी और दो बच्चे भी हैं।
रिठानी निवासी पेंटर नितिन अविवाहित और दो भाइयों में छोटे थे। वह अपने बड़े भाई के साथ टेंट का काम भी संभालते थे। इनके अलावा दिनेश भी दो भाइयों में छोटे थे। उनके परिवार में पत्नी और दो बच्चे भी हैं।
ये बोले सीओ
बालैनी टोल प्लाजा पर हुए हादसे में मुकदमा दर्ज कर कैंटर को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
- रोहन चौरसिया, सीओ खेकड़ा।
ये भी देखें...
Baghpat: बदला लेने के लिए कांग्रेस नेता के भतीजे की हत्या, गुफा मंदिर के पास मिला शव; दो अन्य को गोली मारी