फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Body of Wipro engineer found near cave temple, car missing, family says he was murdered after robbery

Baghpat: बदला लेने के लिए कांग्रेस नेता के भतीजे की हत्या, गुफा मंदिर के पास मिला शव; दो अन्य को गोली मारी

Mon, 10 Nov 2025 12:58 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 10 Nov 2025 12:58 AM IST
सार

नौरोजपुर गुर्जर गांव का अनुज कुमार नैन इंजीनियर था और दिल्ली विप्रो में काम करता था। देर रात वह ऑफिस से अपनी कार लेकर निकल गया था लेकिन घर नहीं पहुंचा। पुलिस ने परिजनों को फोन करके अनुज का शव मिलने की जानकारी दी। 

विज्ञापन
Baghpat: Body of Wipro engineer found near cave temple, car missing, family says he was murdered after robbery
अनुज की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिटाई का बदला लेने के लिए शनिवार रात को निवाड़ा-नौरोजपुर मार्ग पर कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा के भतीजे शेखर शर्मा उर्फ चिंटू (22) निवासी निबाली की उसके परिवार के ताऊ के लड़के आर्यन व उसके साथी आदिल ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह दोनों घर से शेखर की हत्या करने के लिए ही निकले थे मगर विवाद होने पर दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर गुफा मंदिर के पास इंजीनियर अनुज नैन (35) निवासी नौरोजपुर गुर्जर की भी हत्या कर दी। 

विज्ञापन

Baghpat: Body of Wipro engineer found near cave temple, car missing, family says he was murdered after robbery
हत्या का आरोप लगाकर जांच की मांग करते अनुज के पिता। - फोटो : अमर उजाला

इन्होंने ही इन दोनों हत्याओं से पहले विशेष लोक अभियोजक के चचेरे भाई प्रवेश निवासी बुढेड़ा, प्रशांत निवासी सहारनपुर को गोली मारकर घायल कर दिया। रविवार शाम दोनों हत्यारोपी पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गए। निबाली से तीन माह पहले गांव से एक बरात खेकड़ा गई थी। बरात में डीजे पर डांस करते समय शेखर के साथ गांव के आर्यन का झगड़ा हो गया। वहां पर शेखर ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद पंद्रह दिन पहले दोबारा पिटाई की। इससे क्षुब्ध होकर उन्होंने शेखर की हत्या करने के लिए शनिवार को आर्यन अपने साथी आदिल के साथ घर से निकला था। उनको पता था कि सोनीपत के कुंडली में फैक्टरी में सुपरवाइजर शेखर रात में दस से 12 बजे के बीच आता है। इसलिए ही यह दोनों शराब पीने के बाद अग्रवाल मंडी टटीरी की तरफ जा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहां जाते हुए करीब साढ़े नौ बजे मीतली-बसौद मार्ग पर इनका बुढ़ेडा गांव निवासी विशेष लोक अभियोजक इंद्रपाल गुर्जर के चचेरे भाई प्रवेश से विवाद हो गया। इंद्रपाल गुर्जर के बेटे की शादी के लिए परिवार वाले शनिवार रात पाबला गांव में भात नोतने की रस्म पूरी कर वापस लौट रहे थे। इंद्रपाल गुर्जर के भाई रविंद्र की बाइक पर पीछे बैठे प्रवेश से आर्यन व आदिल की बाइक आगे निकालने को लेकर कहासुनी हुई और आर्यन ने प्रवेश की कमर में गोली मार दी। घायल प्रवेश को मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन

इस घटना के कुछ देर बाद ही अग्रवाल मंडी टटीरी में आंबेडकरनगर में अपनी रिश्तेदारी में आए प्रशांत निवासी गलीरा चौक सहारनपुर के हाथ में गोली मार दी गई। टटीरी में प्रशांत एक ठेली पर खड़े होकर आमलेट खा रहा था और आर्यन व आदिल भी वहां अंडे खा रहे थे। इनके बीच कहासुनी होने पर प्रशांत ने आर्यन को थप्पड़ मार दिया। तभी युवक ने तमंचा निकालकर उसे गोली मार दी। प्रशांत को भी मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इसके बाद पुलिस को रात में ही निवाड़ा-नौरोजपुर गुर्जर मार्ग पर बाग के पास युवक का शव पड़े होने की सूचना मिली। पुलिस के छानबीन करने पर उसकी पहचान शेखर शर्मा निवासी निबाली के रूप में हुई जो कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा के ममेरे भाई का बेटा है। यह सोनीपत के कुंडली में फैक्टरी में सुपरवाइजर था और ड्यूटी से वापस घर लौटते समय उसके सीने में गोली मारकर हत्या की गई। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखने पर पता चला आर्यन व आदिल ने इस हत्या की घटना को अंजाम दिया है।

वहां के बाद पुलिस को देर रात में दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर गुफा मंदिर के सामने शव पड़ा होने की सूचना मिली। पुलिस के आने पर उसकी पहचान नौरोजपुर गुर्जर गांव के रहने वाले इंजीनियर अनुज नैन के रूप में हुई। उसकी गर्दन पर गोली मारकर हत्या की गई थी। उसका शव सड़क किनारे फेंककर उसकी बलेनो गाड़ी, मोबाइल समेत अन्य सामान भी ले गए थे।

पुलिस ने घटनाओं के बाद आसपास की सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो सभी जगह बाइक सवार दो युवक निबाली गांव के डेयरी संचालक आर्यन शर्मा और उसके दोस्त आदिल ही नजर आए। पुलिस की कई टीमों ने इनकी तलाश शुरू कर दी। एसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि इन दोनों को रविवार देर शाम पुलिस ने अहैड़ा मार्ग पर दुड़भा के पास जंगल में घेर लिया। वहां पुलिस के साथ इनकी मुठभेड़ हुई और हत्यारोपी आर्यन व आदिल पैर में गोली लगने से घायल हो गए। उनके पास से दो तमंचे, कारतूस, इंजीनियर की कार, मोबाइल व अन्य सामान बरामद किए गए हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed