फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   UP: Head Mohrir, who sold ganja caught for smuggling from police station in Baghpat, sacked

यूपी: बागपत में थाने से तस्करी का पकड़ा हुआ गांजा बेचने वाला हेड मोहर्रिर बर्खास्त

Wed, 11 May 2022 02:49 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 11 May 2022 02:49 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में  25 अक्टूबर को महिला गांजा तस्कर से बातचीत की ऑडियो वायरल होने के बाद सिंघावली अहीर थाने का हेड मोहर्रिर एसपी ने निलंबित किया था।

विज्ञापन
UP: Head Mohrir, who sold ganja caught for smuggling from police station in Baghpat, sacked
बागपत कोतवाली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत जनपद में नीरज कुमार जादौन ने थाने से तस्करी का पकड़ा हुआ गांजा बेचने वाले हेड मोहर्रिर को बर्खास्त कर दिया है। उसकी अक्टूबर 2021 में महिला गांजा तस्कर से बातचीत की ऑडियो वायरल हुई थी और उसके बाद उसे सिंघावली अहीर थाने से निलंबित कर दिया था। 
विज्ञापन


सिंघावली अहीर थाने में तैनात रहे हेड मोहर्रिर सत्यवीर सिंह की अक्टूबर 2021 में एक ऑडियो वायरल हुई थी, जिसमें वह महिला गांजा तस्कर से बातचीत कर रहा था। उस ऑडियो में थाने से गांजा बेचने को लेकर रुपये के लेनदेन की बात हो रही थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: लिव-इन में मर्डर: जमीन पर पड़ा था प्रेमिका का शव, आराम से बेड पर लेटा था प्रेमी, देखकर कांप गई मकान मालिक की रूह
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में एसपी नीरज कुमार जादौन ने 25 अक्टूबर को हेड मोहर्रिर सत्यवीर सिंह को निलंबित कर दिया था और इसकी विभागीय जांच के आदेश जारी कर दिए थे। जिसमें छह महीने बाद जांच पूरी हो गई और हेड मोहर्रिर सत्यवीर सिंह जांच में दोषी मिला है। इसलिए ही हेड मोहर्रिर को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है।

इसके साथ ही जिलेभर के पुलिसकर्मियों को इस तरह के मामलों से दूर रहने और ईमानदारी से ड्यूटी करने की हिदायत दी। एसपी नीरज कुमार जादौन का कहना है कि ड्यूटी के प्रति लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed