{"_id":"6297a906e7bcea29a427da96","slug":"up-girl-was-implicated-in-love-trap-by-hiding-religion-accused-arrested-whole-truth-of-matter-came-to-fore","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: धर्म छिपाकर युवती को प्रेमजाल में फंसाया, पुलिस ने आरोपी को दबोचा, सामने आया मामले का पूरा सच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: धर्म छिपाकर युवती को प्रेमजाल में फंसाया, पुलिस ने आरोपी को दबोचा, सामने आया मामले का पूरा सच
Wed, 01 Jun 2022 11:29 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 01 Jun 2022 11:29 PM IST
सार
धर्म छिपाकर एक युवक ने युवती को प्रेम जाल में फंसा लिया। अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानिए पूरा मामला क्या है।
विज्ञापन
बागपत पुलिस।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बागपत जिले के बड़ौत में एक डिग्री कॉलेज की छात्रा को समुदाय विशेष के युवक ने धर्म छिपाकर प्रेमजाल में फंसाया। पुलिस ने बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं कोर्ट से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
पीड़िता शामली जनपद की निवासी है। वह नगर के एक डिग्री कॉलेज में पढ़ती थी। इसी दौरान सोशल मीडिया के जरिए उसकी पहचान एक युवक से हुई। उसने अपना धर्म छिपाकर उससे दोस्ती की और अपना नाम नील बताया। आरोपी ने युवती को प्रेमजाल में फंसा लिया। फिलहाल आरोपी युवती को ब्लैकमेल कर रहा था। परिजनों की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इंस्पेक्टर मगनवीर सिंह गिल को जानकारी मिली कि आरोपी छपरौली चुंगी पर है। इसी दौरान उसे दबोच लिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Sidhu Moosewala Murder: लॉरेंस विश्नोई गैंग ने मूसेवाला की हत्या में यूपी के इस जिले से लिए थे हथियार
विज्ञापन
सीओ युवराज सिंह ने बताया कि आरोपी नदीम उर्फ कबीर खान उधमसिंह नगर उत्तराखंड का निवासी है। उसे न्यायालय ने जेल भेज दिया है।
यह भी पढ़ें: Sidhu Moosewala Murder: मुजफ्फरनगर से बड़ा कनेक्शन, इस अपराधी की तलाश में जुटे अफसर