{"_id":"677c0f23a91d4e3ad80c1609","slug":"up-farmers-of-baghpat-reached-delhi-to-meet-jayant-singh-doors-of-their-huts-did-not-open-2025-01-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: जयंत सिंह से मिलने दिल्ली पहुंचे बागपत के किसान, नहीं खुले कोठी के दरवाजे... नाराज होकर बोले- अजित सिंह...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: जयंत सिंह से मिलने दिल्ली पहुंचे बागपत के किसान, नहीं खुले कोठी के दरवाजे... नाराज होकर बोले- अजित सिंह...
Mon, 06 Jan 2025 10:43 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Mon, 06 Jan 2025 10:43 PM IST
सार
किसान कोठी के बाहर ही धरना देकर बैठ गए। घंटों तक उनको देखने कोई नहीं आया तो मजबूरी में शाम को उठकर वापस बागपत आ गए। रालोद जिलाध्यक्ष का कहना है कि जल्द ही किसानों की जयंत सिंह से मुलाकात कराई जाएगी।
विज्ञापन
दिल्ली में जयंत सिंह की कोठी के बाहर धरने पर बैठे हजूराबाद गढ़ी के किसान।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली पहुंचे हजूराबाद गढ़ी के किसानों की केंद्रीय राज्यमंत्री चौधरी जयंत सिंह से मुलाकात नहीं हो सकी, तो किसान उनकी कोठी के सामने धरना देकर बैठ गए। वह गन्ना क्रय केंद्र की समस्या का समाधान कराने की मांग को लेकर जयंत से मिलने पहुंचे थे। वहां कई घंटे तक भी मुलाकात नहीं होने पर अपनी समस्या वहां बताकर दो दिन में समाधान नहीं होने पर दोबारा धरने की चेतावनी देकर लौट आए।
विज्ञापन
हजूराबाद गढ़ी के राजकुमार, यशपाल फौजी, प्रधान इंद्रपाल, अजित सिंह ठेकेदार, स्वतंत्रता सेनानी ओमपाल, जगबीर, सतेंद्र, सतपाल, सुधीर, सुंदर, सतीश आदि सोमवार को करीब दस बजे दिल्ली में केंद्रीय राज्यमंत्री चौधरी जयंत सिंह की दिल्ली में कोठी पर पहुंचे। किसानों ने बताया कि वहां गेट पर जयंत सिंह से मिलने की बात कही तो उनको अंदर नहीं जाने दिया गया। वह गेट के बाहर धरना देकर बैठ गए। किसानों के अनुसार उनके गांव हजूराबाद गढ़ी में पिछले 15 साल से बृजनाथपुर शुगर मिल का गन्ना क्रय केंद्र था। मगर, इस वर्ष वहां किनौनी मिल का क्रय केंद्र लगा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने किनौनी मिल को गन्ना देने से मना किया तो उनको बिनौली में लगे दौराला मिल के क्रय केंद्र से जोड़ दिया गया। जहां करीब दस किमी दूर गन्ना लेकर जाते हुए हादसे में एक किसान की मौत हो चुकी है तो दो किसानों की बुग्गी पलट चुकी है। इस कारण वह गांव में बृजनाथपुर शुगर मिल का क्रय केंद्र लगवाना चाहते हैं। इस समस्या को लेकर ही वे अधिकारियों के पास चक्कर काटकर परेशान हो चुके हैं।
केंद्रीय राज्यमंत्री चौधरी जयंत सिंह के पास पहुंचे थे, मगर उनको अंदर नहीं जाने दिया गया। वहां शाम करीब छह बजे तक बैठने के बाद उन्होंने विधायक, पूर्व विधायक, जिलाध्यक्ष से बातचीत की, मगर तब भी कोई समाधान नहीं हुआ। अजित सिंह व इंद्रपाल प्रधान ने बताया कि इसके बाद कोठी के गेट पर अपनी समस्या बताकर दो दिन में समाधान नहीं होने पर वे वापस लौट आए।
चौधरी अजित सिंह के समय में खुले रहे कोठी के दरवाजे
किसान अजित सिंह, इंद्रपाल प्रधान व अन्य ने रोष जताते हुए कहा कि चौधरी अजित सिंह के समय में कभी ऐसा नहीं हुआ कि कोठी का दरवाजा बंद हुआ हो। वहां बागपत के किसान हमेशा सीधे अंदर जाते रहे, मगर अब उनको नहीं जाने दिया गया। इसको लेकर किसानों ने रोष जताया।
किसान अजित सिंह, इंद्रपाल प्रधान व अन्य ने रोष जताते हुए कहा कि चौधरी अजित सिंह के समय में कभी ऐसा नहीं हुआ कि कोठी का दरवाजा बंद हुआ हो। वहां बागपत के किसान हमेशा सीधे अंदर जाते रहे, मगर अब उनको नहीं जाने दिया गया। इसको लेकर किसानों ने रोष जताया।
ये बोले जिलाध्यक्ष
मेरे पास किसानों का फोन आया था और मैंने कहा कि चौधरी जयंत सिंह से समय लेकर मुलाकात कराई जाएगी। चौधरी जयंत सिंह अभी विदेश गए हुए हैं। वहां से आते ही समय लेकर हजूराबाद गढ़ी के लोगों की मुलाकात कराई जाएगी। साथ ही उनकी समस्या का समाधान भी जरूर होगा।
-डा. सुभाष गुर्जर, जिलाध्यक्ष रालोद
मेरे पास किसानों का फोन आया था और मैंने कहा कि चौधरी जयंत सिंह से समय लेकर मुलाकात कराई जाएगी। चौधरी जयंत सिंह अभी विदेश गए हुए हैं। वहां से आते ही समय लेकर हजूराबाद गढ़ी के लोगों की मुलाकात कराई जाएगी। साथ ही उनकी समस्या का समाधान भी जरूर होगा।
-डा. सुभाष गुर्जर, जिलाध्यक्ष रालोद