फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   UP: Farmer dies due to snake bite in Baghpat, cousin dies in Meerut due to shock after receiving the news

UP: बागपत में सांप के डंसने से किसान की मौत, खबर मिलते ही सदमे के कारण मेरठ में चचेरे भाई ने दम तोड़ा

Tue, 21 Apr 2026 08:04 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: Mohd Mustakim Updated Tue, 21 Apr 2026 08:04 PM IST
सार

Baghpat News: बागपत के किरठल गांव में मंगलवार सुबह फसल की सिंचाई कर रहे किसान ओमपाल सिंह की सांप के डंसने से मौत हो गई। इसकी सूचना जब मेरठ निवासी उनके चचेरे भाई राजपाल सिंह को मिली, तो उनका हार्टफेल हो गया।

विज्ञापन
UP: Farmer dies due to snake bite in Baghpat, cousin dies in Meerut due to shock after receiving the news
ओमपाल सिंह और राजपाल सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

                                
                
                
                 
                    
विज्ञापन
Death of two brothers: रमाला स्थित किरठल गांव में सांप के डंसने से किसान ओमपाल सिंह टिकरिया (72) की मौत हो गई। इसका पता चलते ही मेरठ में उनके चचेरे भाई राजपाल सिंह (85) की तबीयत बिगड़ गई और हार्ट अटैक से उन्होंने भी दम तोड़ दिया। मंगलवार देर शाम किरठल गांव में दोनों भाइयों का अंतिम संस्कार किया गया।

किरठल गांव निवासी किसान ओमपाल सिंह को मंगलवार सुबह खेत में फसल की सिंचाई करने गए थे। सिंचाई की नाली में पानी का रिसाव होने पर उन्होंने पैर मारकर बंद करने का प्रयास किया। तभी उनके पैर में सांप ने डंस लिया। इसके बाद सांप ने दोबारा डंस लिया। इससे उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और थोड़ी देर नलकूप पर पहुंचने से पहले ही खेत में गिर गए। उनके शरीर में लकवे जैसे लक्षण दिखाई देने लगे। आसपास खेत में काम कर रहे किसानों ने उन्हें उठाया और बड़ौत के निजी अस्पताल में ले जाने लगे। निजी पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने किसान ओमपाल सिंह की मौत होने की जानकारी मेरठ में रहने वाले उनके चचेरे भाई राजपाल सिंह को दी। बताया गया कि भाई ओमपाल की मौत की खबर सुनते ही राजपाल सिंह को सदमा लगा और उनकी भी मौत हो गई। दो भाइयों की मौत होने से किरठल गांव में शोक छा गया। मेरठ से मंगलवार शाम राजपाल का बागपत के शव गांव लाया गया। 
 
विज्ञापन

ग्रामीण विकास ने बताया कि किसान ओमपाल का इकलौता बेटा नीटू है, जिसकी रीढ़ की हड्डी में समस्या होने के कारण ओमपाल ही खेतीबाड़ी करते थे। उनके चचेरे भाई राजपाल सिंह चीनी मिल में अधिकारी पद सेवानिवृत्त होने के बाद मेरठ में रह रहे थे। उनके दो बेटे हैं, जो निजी कंपनियों में नौकरी करते हैं।
 

मुजफ्फरनगर जिला जाट सभा के अध्यक्ष हैं दामाद 
किसान ओमपाल सिंह के दामाद धर्मवीर बालियान मुजफ्फरनगर की जिला जाट सभा के अध्यक्ष हैं। दो भाइयों की मौत होने पर पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह, डॉ. यशपाल सिंह, आईएएस अपूर्व कुमार सिंह, अशोक चौहान, विजय चौहान, ओमपाल पटवारी और सुरेंद्रपाल फौजी समेत अन्य लोग सांत्वना देने पहुंचे।

ये भी देखें...
Murder in Bijnor: प्रेमी ने प्रेमिका की गला रेतकर की हत्या, फिर खुद को भी चाकू मारकर किया लहूलुहान
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed